Breaking NewsHighcourtNews

चीफ जस्टिस ऑफ छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट ने महासमुंद जिला एवं सत्र न्यायालय का किया निरीक्षण

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 13 जुलाई 2026

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय महासमुंद का औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायालय कक्ष, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, नजारत, ग्रंथालय, अधिवक्ता कक्ष एवं डिजिटाइजेशन केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान न्यायालयीन कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए परिसर की स्वच्छता एवं उद्यान रख-रखाव की सराहना की गई। साथ ही लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, 10 वर्ष से अधिक पुराने मामलों तथा वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निपटाने के निर्देश दिए गए।
न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button