
प्रवक्ता. कॉम 1जुलाई 2026
बिलासपुर
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा अपने स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आगामी 02 जुलाई (गुरुवार) को ‘भारतीय शिक्षा दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस गौरवमयी अवसर पर एक विशेष शैक्षणिक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश और प्रदेश के जाने-माने शिक्षाविद् अपने विचार साझा करेंगे।
वरिष्ठ शिक्षाविदों का रहेगा सानिध्य
इस गरिमामयी संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में विद्या भारती छत्तीसगढ़ के प्रांत संगठन मंत्री श्री (डॉ) देवनारायण साहू जी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर के माननीय कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल जी करेंगे। वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश जी उपस्थित होकर ‘भारतीय शिक्षा’ के विभिन्न आयामों पर अपना व्याख्यान देंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा:
- दिनांक: 02 जुलाई (गुरुवार)
- समय: दोपहर 03:00 बजे से
- स्थान: विश्वविद्यालय सभागार, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर
प्रांत संचालन समिति एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई, बिलासपुर ने शिक्षा जगत से जुड़े सभी प्रबुद्ध जनों, प्राध्यापकों, शोधार्थियों और छात्रों से इस वैचारिक संगोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।




