Policy newsकबीरधामकाम की खबरछत्तीसगढ़सांसद संतोष पाण्डेय

दमऊनाला नहर के लाइनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 76 लाख रुपये स्वीकृत, किसानों में खुशी की लहर

कवर्धा: प्रवक्ता.कॉम 22जुलाई 2026

Join WhatsApp

क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक के अंतर्गत दमऊनाला व्यवपर्तन नहर के लाइनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 76 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इस बड़ी सौगात से क्षेत्र के किसानों और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है।

​योजना के संबंध में मुख्य जानकारी

स्वीकृत राशि: 3 करोड़ 76 लाख रुपये,परियोजना: दमऊनाला व्यवपर्तन नहर का लाइनिंग ।कार्य स्थान: सहसपुर लोहारा ब्लॉक, जिला कवर्धा (छत्तीसगढ़)।संबंधित विभाग: जल संसाधन विभाग (शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी) किया गया है।

​कैसे मिली स्वीकृति?

​सांसद संतोष पांडेय ने पूर्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर दमऊनाला व्यवपर्तन नहर के लाइनिंग कार्य के लिए जल्द स्वीकृति देने का आग्रह किया था। सांसद के इस प्रस्ताव पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दी, जिसके बाद जल संसाधन विभाग ने औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

​किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

​सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि यह परियोजना इस क्षेत्र के विकास और कृषि के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। नहर के लाइनिंग कार्य के पूरा हो जाने से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा, पानी की बरबादी रुकेगी और टेलएंड (छोर) तक के खेतों तक आसानी से पानी पहुँच सकेगा। इससे स्थानीय किसानों की फसल की पैदावार बढ़ेगी और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

​आभार व्यक्त

​क्षेत्र को मिली इस बड़ी सौगात के बाद स्थानीय किसानों और क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button