जनगणना कार्य में जुटे शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, ग्रीष्मावकाश अवधि का मिलेगा अतिरिक्त अर्जित अवकाश चार्ज अधिकारी ने जारी किया कर्तव्य प्रमाण पत्र

नवा रायपुर अटल नगर: प्रवक्ता.कॉम 28 जुलाई,2026
रायपुर: जनगणना कार्य में जुटे शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, ग्रीष्मावकाश अवधि का मिलेगा अतिरिक्त अर्जित अवकाश
नवा रायपुर अटल नगर:
भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत डयूटी निभाने वाले शासकीय शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत चार्ज अधिकारी द्वारा जनगणना कर्मचारियों के अर्जित अवकाश के संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
33 दिनों तक किया था सफलतापूर्वक कार्य
जारी आदेश के अनुसार, नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र के 76 वॉर्डों में 1 मई 2026 से 2 जून 2026 तक मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया गया था। इस दौरान ग्रीष्मावकाश अवधि में लगातार 33 दिवस तक उपस्थित रहकर प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को नियमानुसार अतिरिक्त अर्जित अवकाश (Earned Leave) की पात्रता दी गई है।




शिक्षक संगठन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित
इस सकारात्मक आदेश के जारी होने पर शिक्षकों के संगठन की तरफ से नरेंद्र सिंह ठाकुर, कन्हैया बंजारे, ममता पवन दास , अजय कांत, संध्या साहू भमिका सहित अन्य साथियों ने चार्ज अधिकारी संगीता अग्रवाल तथा समस्त स्टॉफ , टी अरुण के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रीष्मावकाश के दौरान राष्ट्रीय कार्य को पूरी निष्ठा से पूरा करने वाले शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय कदम उठाया गया है, जिसके लिए पूरा शिक्षक संगठन चार्ज अधिकारी और प्रशासन का धन्यवाद करता है।





