Breaking Newsछत्तीसगढ़हेल्थ

छत्तीसगढ़ में सिंथेटिक और नकली पनीर की बिक्री पर आज से पूर्ण प्रतिबंध, सरकार का कड़ा फैसला

नयाँ रायपुर: प्रवक्ता.कॉम

Join WhatsApp

30 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ में जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक और कड़ा कदम उठाया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विभागीय गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए एक बड़ा ऐलान किया।

​मंत्री ने घोषणा की कि राज्य में आज से सिंथेटिक और नकली पनीर के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है

​मुख्य बिंदु एवं सरकारी निर्देश:

तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध:

छत्तीसगढ़ में सिंथेटिक या नकली पनीर का कारोबार आज से ही पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

कठोर कार्रवाई की चेतावनी:

यदि बाजारों या डेयरी में नकली या सिंथेटिक पनीर पाया जाता है, तो संबंधित कारोबारियों और दोषियों के खिलाफ बेहद कठोर कानूनी सजा और कार्रवाई की जाएगी।

आधिकारिक आदेश जारी:

इस संबंध में कल तक आधिकारिक सरकारी आदेश भी विधिवत जारी कर दिए जाएंगे।

पब्लिक हेल्थ केयर को प्राथमिकता:

सरकार का यह निर्णय आम जनता के स्वास्थ्य और शुद्ध खान-पान सुनिश्चित करने की दिशा में एक बहुत ही गंभीर और बड़ा कदम माना जा रहा है।

​खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन करवाएं और मिलावटखोरों के खिलाफ सघन छापामार कार्रवाई शुरू करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button