Uncategorized

छत्तीसगढ़ में शिक्षक पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (LST26) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें महत्वपूर्ण तिथियां

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 7 अगस्त 2026

​छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB) द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत शिक्षक के विभिन्न रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (LST26) के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 07 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Join WhatsApp

​आवेदन प्रक्रिया की प्रमुख बातें जो याद रखना होगा

विभाग: लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़

परीक्षा का नाम: शिक्षक पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (LST26)

विषय: शिक्षक (हिन्दी), शिक्षक (संस्कृत), शिक्षक (अंग्रेजी), शिक्षक (गणित), शिक्षक (सामाजिक विज्ञान) एवं शिक्षक (कृषि)

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि: 07.08.2026 (शुक्रवार)

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि: 02.09.2026 (बुधवार) सायं 5:00 बजे तक

त्रुटि सुधार की अवधि: 03.09.2026 से 05.09.2026 (सायं 5:00 बजे तक)

परीक्षा की संभावित तिथि: 25.10.2026 (रविवार)

परीक्षा का समय: पूर्वावह्न 10:00 से 12:15 बजे तक

प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि: 19.10.2026 (सोमवार)

परीक्षा केंद्र: राज्य के 16 जिला मुख्यालयों में

आवेदन शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

शुल्क भुगतान: अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से करना होगा।

शुल्क वापसी का नियम:

छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा जिससे भुगतान किया गया था।

आधिकारिक वेबसाइट:

विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार vyapamcg.cgstate.gov.in अथवा [https://cgssb.cgstate.gov.in](https://cgssb.cgstate.gov.in) पर विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button