EducationNewsछत्तीसगढ़जरा हटके
Trending

गर्भवती कर्मचारियों की सुरक्षा और आवारा पशुओं का मुद्दा: ऑनलाइन अटेंडेंस पर शिक्षिका की सरकार को चेतावनी” डरा धमकाकर काम मत करवाइये

ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की शिक्षिका का वीडियो वायरल: 'पहले सड़क से मवेशी हटाए सरकार, फिर तय करे नियम'

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 2 सितंबर 2026

Join WhatsApp

​शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ़ की एक शिक्षिका का गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षिका ऑनलाइन हाजिरी के नियम पर सरकार को आड़े हाथों लेती नजर आ रही हैं।

​शिक्षिका का कहना है कि यदि कर्मचारियों की ड्यूटी और उपस्थिति का समय ऐप के जरिए तय किया जा रहा है, तो सरकार को अन्य जमीनी समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए। वीडियो में शिक्षिका ने कहा:

सड़क के मवेशियों पर उठाए सवाल: शिक्षिका ने कहा कि सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं और मवेशियों को पहले अंदर करवाया जाए।

दुर्घटनाओं की चिंता: ऐप में समय पर हाजिरी लगाने की हड़बड़ी के कारण कई कर्मचारी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। गर्भवती महिला कर्मचारियों को भी जल्दबाजी में गाड़ी चलाकर समय पर पहुंचने की मजबूरी होती है, जिससे हादसे का डर बना रहता है।

सभी विभागों और नियमों पर लागू हो सख्ती: शिक्षिका ने मांग की कि यदि समय को इतना ही सख्त बनाया जा रहा है, तो पहले सभी व्यवस्थाएं सही की जाएं, केवल कर्मचारियों पर ऐप का दबाव न डाला जाए।

​सोशल मीडिया पर शिक्षिका के इस वीडियो को शिक्षकों और आम जनता से भारी समर्थन मिल रहा है। लोगों का कहना है कि दूरदराज और नेटवर्क विहीन इलाकों में ऐप के जरिए हाजिरी लगाना व्यावहारिक नहीं है और सरकार को शिक्षकों की जमीनी परेशानियों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button