New delhiPolicy newsभारत की जनगणना 2027

“चार चुनावी राज्यों में 1 दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, समय से पहले पूरा होगा कार्य”

चुनावों के चलते बदला शेड्यूल: 4 राज्यों में 1 दिसंबर से जनसंख्या गणना, मणिपुर में प्रक्रिया स्थगित

दिल्ली

Join WhatsApp

प्रवक्ता.कॉम 6 सितम्बर 2026

नई दिल्ली:

‘जनगणना-2027’ के तहत उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर से शुरू होकर 4 जनवरी तक चलेगा। इन चार राज्यों में 2027 की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस प्रक्रिया को समय से पहले पूरा कराया जा रहा है।

​भारत के महापंजीयक (आरजीआई) और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार

स्व-गणना विकल्प: इन क्षेत्रों के नागरिक 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वयं (Online/Self-enumeration) गणना का विकल्प चुन सकते हैं।

संशोधन चक्र (Revision Round): मुख्य गणना समाप्त होने के बाद 5 जनवरी से 9 जनवरी के बीच संशोधन चक्र चलाया जाएगा।

संदर्भ तिथियाँ (Reference Dates):

गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि 5 जनवरी 2027 की मध्यरात्रि (रात 12 बजे) तय की गई है।

लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी वाले दूरदराज के क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि 1 अक्टूबर निर्धारित है।

देश के शेष हिस्सों के लिए संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 होगी।

मणिपुर में मकान सूचीकरण का कार्य स्थगित

​आरजीआई की एक अन्य अधिसूचना के अनुसार, केंद्र सरकार ने मणिपुर में ‘जनगणना-2027’ के तहत मकान सूचीकरण (House Listing) का कार्य फिलहाल स्थगित कर दिया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने केंद्र के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय राज्य के लोगों की जायज चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

जातीय जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का विरोध

​कांग्रेस ने आगामी जातीय जनगणना के सवाल-जवाब प्रारूप को रद्द करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि वर्तमान में मौजूद खुला (Open-ended) प्रारूप गलत और अनुपयोगी आंकड़े प्रस्तुत कर सकता है। कांग्रेस ने इसकी जगह जातियों की एक ड्रॉपडाउन सूची शामिल करने का सुझाव दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button