छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के लिए ‘प्रशस्त ऐप 2.0’ पर प्रशिक्षण अनिवार्य, 05 अगस्त तक कार्य पूरा करने के निर्देश राष्ट्रीय स्तर पर होगी ट्रैकिंग

रायपुर प्रवक्ता कॉम 05 अगस्त 2026
रायपुर: समग्र शिक्षा, राज्य परियोजना कार्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मिशन समन्वयकों को एक अति महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है। इसके तहत UDISE में पंजीकृत सभी शिक्षकों को ‘PRASHAST App 2.0’ के माध्यम से प्रशिक्षण वीडियो अनिवार्य रूप से देखने और प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए गए हैं।
निर्देश की प्रमुख बातें
समय-सीमा: शिक्षकों को यह सभी प्रक्रियाएं 05.08.2026 तक हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
ऐप पर करना होगा यह काम: प्रत्येक शिक्षक को ऐप में अपनी शाला का UDISE कोड एवं Teacher Register Number दर्ज करना होगा और ऐप पर उपलब्ध सभी 10 प्रशिक्षण वीडियो देखने होंगे।
सतत मॉनिटरिंग और निगरानी:
जिला स्तर पर सहायक कार्यक्रम समन्वयक (समावेशी शिक्षा), बीआरपी, स्पेशल एजुकेटर और विकासखंड अधिकारियों को विद्यालयवार अनुश्रवण कर शत-प्रतिशत शिक्षकों से यह कार्य समय पर पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मोबाइल नंबर अपडेशन:
यदि किसी शिक्षक का मोबाइल नंबर UDISE में दर्ज नहीं है, तो ब्लॉक MIS को तत्काल नंबर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लॉगिन में कोई बाधा न आए।
राष्ट्रीय स्तर पर होगी समीक्षा:
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 07 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली कार्यशाला में इस कार्य की राज्यवार समीक्षा की जाएगी, जिसे देखते हुए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है





