Breaking Newsकाम की खबरछत्तीसगढ़

CGPSC ने स्थगित की सूबेदार और उप निरीक्षक मुख्य परीक्षा, नई तिथियों का जल्द होगा ऐलान

प्रवक्ता.कॉम 13 अक्टूबर 2026

Join WhatsApp

​नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग और प्लाटून कमान्डर (मुख्य) परीक्षा-2024 को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी की।

​पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और स्थगन

​पूर्व में जारी समय-सारणी के अनुसार, यह मुख्य लिखित परीक्षा 02, 03 और 04 नवंबर 2026 को आयोजित की जानी थी। हालांकि, आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए इस परीक्षा को फिलहाल के लिए टाल दिया है।

​अभ्यर्थियों के लिए निर्देश

​परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना के तहत, परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर पृथक (अलग) से की जाएगी। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नवीनतम अपडेट और नई तिथियों की जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button