Breaking Newsराज्यपाल न्यूज
Trending

राज्यपाल रमेन डेका का स्काउट्स-गाइड्स को बड़ा संदेश: जल-जंगल बचाने और पर्यावरण संरक्षण में निभाएं अहम भूमिका

रायपुर/प्रवक्ता डॉट कॉम/29 अक्टूबर 2026

Join WhatsApp

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। जल और जंगल को बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है, जिसमें स्काउट्स एवं गाइड्स अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। राज्यपाल आज लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित ‘राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की।इस गौरवशाली अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशभर से चयनित 1122 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को अपने हाथों से राज्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

‘तैयार रहो’ का आदर्श वाक्य हमें विषम परिस्थितियों से लड़ना सिखाता है

पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स का आदर्श वाक्य ‘तैयार रहो’ हमें अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। सम्मान मिलने के साथ ही समाजसेवा के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। राज्यपाल ने विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र से आए स्काउट्स एवं गाइड्स की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में अब शांति स्थापित हुई है और क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से युवा कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

स्काउटिंग की वर्दी अनुशासन और सेवा का प्रतीक: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव : समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि स्काउटिंग की वर्दी अनुशासन, सेवा और समर्पण के मूल्यों का प्रतीक है। इससे जुड़ा व्यक्ति जीवनभर सेवा के भाव के साथ कार्य करता है। उन्होंने सभी पुरस्कृत प्रतिभागियों को भविष्य में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

1122 प्रतिभागियों सहित उत्कृष्ट शिक्षक भी हुए सम्मानित : समारोह में प्रदेशभर से चयनित 405 स्काउट्स, 528 गाइड्स, 64 रोवर्स और 125 रेंजर्स को राज्य पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा बालोद के योगेश्वर प्रसाद गांगुली (सर्वश्रेष्ठ स्काउटर), महासमुंद की तनुजा बंजारे एवं लाता वैष्णव (सर्वश्रेष्ठ गाइडर) समेत दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले स्काउटर-गाइटरों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान की गई। समारोह में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना और शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित संगठन के कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button