Breaking NewsPolicy newsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 – कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर अगले 6 महीने तक रोक

​रायपुर प्रवक्ता.कॉम 2 नवंबर 2026

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में होने वाली आगामी जनगणना 2027 को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। इसके तहत जनगणना के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के कार्य में संलग्न अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण (तबादले) पर आगामी 6 महीने अथवा जनगणना कार्य की समाप्ति तक रोक लगा दी गई है।

​आदेश में है क्या ?

आदेश जारी करने वाला विभाग

छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर)।

पत्र क्रमांक व दिनांक

F.N.-GENCOR-35/9222/2026-GAD-5, दिनांक 02-11-2026 (अवर सचिव मनोज कुमार जयसवाल द्वारा हस्ताक्षरित)।

जनगणना का समय

छत्तीसगढ़ राज्य में जनसंख्या गणना का फील्ड कार्य जनवरी-फरवरी 2027 में संपादित किया जाना है।

प्रशिक्षण प्रक्रिया

जिला, अनुभागीय औतहसील स्तर पर चार्ज अधिकारियों का सघन प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। इसके बाद नवंबर 2026 में मास्टर ट्रेनर्स, 01 दिसंबर 2026 से फील्ड ट्रेनर्स और 16 दिसंबर 2026 से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

​स्थानांतरण पर प्रतिबंध के निर्देश

​सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, जनगणना 2027 के सुचारु, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध संपादन के लिए राज्य के सभी जिलों और चार्जों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों (जैसे- जिला/चार्ज अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स, प्रगणक एवं पर्यवेक्षक आदि) का आगामी 06 माह अथवा जनगणना कार्य पूर्ण होने तक (लगभग मार्च 2026/2027 के संदर्भ में) यथासंभव स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button