Breaking NewsPolicy newsकाम की खबरकैशलेश ट्रीटमेंट पॉलिसीछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 5 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: कैशलेस चिकित्सा योजना पर शासन की मुहर, अब मिलेगा ‘लिमिटलेस’ उपचार केबिनेट की मंजूरी का इंतजार

रायपुर: प्रवक्ता.कॉम 29 जुलाई 2026

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख शासकीय कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ की प्रमुख मांगों पर मंत्रालय में हुई सचिव स्तर की उच्चस्तरीय बैठक में सहमति बन गई है। शासन ने संघ की सभी मांगों को स्वीकार करते हुए कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है।

​इस महत्वपूर्ण बैठक में लिए गए निर्णयों की संक्षेपिका (Summary) तैयार कर आगामी कैबिनेट की बैठक में अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

पूरी तरह ‘लिमिटलेस’ होगा उपचार:

कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के इलाज के लिए अब कोई भी वित्तीय सीमा (Limit) नहीं होगी। इलाज की प्रक्रिया पूरी तरह अनलिमिटेड होगी।

ई-हेल्थ कार्ड (e-Health Card):

योजना का लाभ देने के लिए संबंधित विभाग द्वारा सभी कर्मचारियों के ई-हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे।

अस्पतालों की संख्या में होगी बढ़ोतरी:

वर्तमान में राज्य में 134 और देश भर में 64 अस्पतालों को इलाज के लिए मान्यता दी गई है। संघ की मांग पर शासन ने जल्द ही अस्पतालों की संख्या बढ़ाकर नई सूची जारी करने का आश्वासन दिया है।

कस्टमर केयर सुविधा:

कर्मचारियों को इलाज के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष रूप से एक कस्टमर केयर सेल का गठन भी किया गया है।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति:

​मंत्रालय में संपन्न हुई इस अहम बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य सचिव के साथ-साथ मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

श्रीमती उषा चंद्राकर (प्रदेश अध्यक्ष)

राकेश सिंह (प्रदेश संरक्षक)

पियूष गुप्ता (प्रदेश संयोजक)

देवप्रसाद साहू

रविशंकर सिंघन

​संगठन के पदाधिकारियों ने इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रदेश के सभी कर्मचारियों को बधाई दी है और इस मुहिम में सहयोग देने वाले समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button