Breaking Newsकेबिनेट बैठक

मुख्यमंत्री निवास में शुरू हुई साय कैबिनेट की बैठक, कर्मचारियों की टिकी निगाहें

Join WhatsApp

​रायपुर प्रवक्ता.कॉम 11 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। विभिन्न मुद्दों और कर्मचारी वर्ग में पनप रही नाराजगी के बीच हो रही इस उच्चस्तरीय बैठक से कई अहम फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है, जिससे विभिन्न वर्गों की उम्मीदें चरम पर हैं।

सीएम की अध्यक्षता में सभी वरिष्ठ मंत्री मौजूद

इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं, जिसमें सभी वरिष्ठ मंत्री मौजूद हैं।

कर्मचारियों की उम्मीदें

प्रशासनिक गलियारों और कर्मचारियों के बीच बनी नाराजगी के माहौल के बीच, इस बैठक से कर्मचारियों के हितों से जुड़े किसी बड़े निर्णय के आने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। कर्मचारियों की किसी भी माग पर सरकार ने ढाई साल बाद भी कोई बड़ा निर्णय नहीं लिया है लिहाजा कर्मचारियों में निराशा के बावजूद एक उम्मीद अभी भी बनी हुई की सरकार उनकी मांगों पर फैसला लेगी। 86 महीने से अधिक समय तक उन्हें लंबित डी ए का एरियर नहीं मिला है।

नीतिगत फैसले:

इस केबिनेट में राज्य के विकास कार्यों, नीतिगत मामलों और कई लंबित प्रस्तावों पर आज की बैठक में मुहर लग सकती है।

प्रशासनिक हलचल तेज

कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण और दूरगामी घोषणाएं किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button