छत्तीसगढ़: 80,500 शिक्षकों को देनी होगी TET परीक्षा, SCERT ने कर्मचारी चयन मंडल को भेजा प्रस्ताव परीक्षा विभागीय होगी कैसे होगी कब होगी विस्तृत निर्देश के लिए करना होगा इंतजार
कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जल्द ही TET परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियां, परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम और दिशा-निर्देश जारी किए जाने की उम्मीद है।
रायपुर प्रवक्ता कॉम
1 सितंबर 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशासनिक नियमों को दुरुस्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निर्देशों के पालन में राज्य शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB / पूर्व नाम व्यापमं) को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित करने की प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ करने का प्रस्ताव भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 80,500 शिक्षकों को अनिवार्य रूप से TET की परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा।
शिक्षक संगठनों के साथ बैठक के बाद बनी सहमति
इस प्रस्ताव को तैयार करने से पहले शिक्षा विभाग और विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की बैठकें आयोजित की गई थीं। बैठकों में पात्रता परीक्षा के स्वरूप, नियमों और शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रक्रिया शुरू करने पर विस्तृत चर्चा हुई थी, जिसके बाद अब SCERT द्वारा औपचारिक प्रस्ताव व्यापमं को भेजा गया है।
परीक्षा की मुख्य बातें:
- प्रस्तावित वर्ग: प्रथम पाली में कक्षा 1 से 5वीं तक तथा द्वितीय पाली में कक्षा 6वीं से 8वीं तक अध्यापन हेतु परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- सर्टिफिकेट डाउनलोड: बोर्ड द्वारा परीक्षा संपन्न कराने, परिणाम घोषित करने के पश्चात आधिकारिक वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के ई-प्रमाण पत्र (E-Certificates) जारी किए जाएंगे, जिसे रोल नंबर दर्ज कर प्राप्त किया जा सकेगा।
कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जल्द ही TET परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियां, परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम और दिशा-निर्देश जारी किए जाने की उम्मीद है।



