
मुंगेली प्रवक्ता.कॉम 11अप्रैल शुक्रवार 2025
छग शिक्षक संघ शासन द्वारा मान्यताप्राप्त संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय सिंह जी का आज दिनांक 11/04/25 को मुंगेली प्रवास हुआ। मुंगेली जिले के सभी संगठन पदाधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ से आदरणीय संजय सिंह ठाकुर का स्वागत किया । संगठनात्मक चर्चा के साथ हिंदू नव वर्ष पर शैक्षणिक कलेंडर का विमोचन किया गया। मुंगेली जिले के सभी शिक्षक साथियों के रोजमर्रा आने वाली समस्याओं का समाधान कैसे हो, राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए छात्र हित, शिक्षक हित के लिए कार्य कैसे संपादित हो इस विषय पर विस्तार से चर्चा किया गया। अल्पकालीन प्रवास में सभी पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए संगठन की आगे की रणनीति से अवगत किए।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ पूरी प्रतिबद्धता के साथ शिक्षक एलबी संवर्ग के हितों की रक्षा करेंगी–

हिंदू नव वर्ष पर जारी छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ मुंगेली के वार्षिक कैलेंडर के विमोचन अवसर पर संघ प्रांतीय अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश शिक्षक एल बी संवर्ग के शिक्षकों को उनकी प्रथम नियुक्ति तिथि सेवा गणना सहित उनकी समय बद्ध पदोन्नति , क्रमोन्नति हेतु छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जल्द ही व्यापक योजना तैयार कर आगे बढ़ेगी।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की पूरी प्रतिबद्धता के साथ शिक्षक एल संवर्ग के शिक्षकों के साथ है।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर ने मुंगेली में शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर के विमोचन के बाद संगठनात्मक चर्चा करते हुए संगठन विस्तार और शिक्षक संघ की कर पद्धति के विषय में अवगत कराया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अत्रि प्रताप सिंह, जिला सचिव संदीप पांडे संगठन का विस्तार और आगामी कार्ययोजना से प्रांताध्यक्ष को अवगत कराया गया। नारायण दास भास्कर संगठन मंत्री,आकाश परिहार, रामपाल सिंह संयोजक अशोक सोनी, शैलेन्द्र राठौर संरक्षक, रघुनाथ सिंह , कमलेश्वर साहू जिला उपाध्यक्ष, धर्मेश पटेल ब्लॉक उपाध्यक्ष, पवन कश्यप ब्लॉक सचिव, रेखा देवांगन, सृष्टि शर्मा, बसंत पाठक छग शिक्षक संघ के वार्षिक कलेंडर विमोचन में उपस्थित रहे।
प्रांतीय अध्यक्ष संजय सिंह जी ने राष्ट्र हित ,छात्र हित , शिक्षक हित संगठन का ध्येय वाक्य को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों से कार्य करने हेतु आग्रह किया।