Educationछत्तीसगढ़

नशा करके स्कूल आने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों पर कसेगा शिकंजा, डीईओ ने मांगी सूची

Join WhatsApp

​जांजगीर-चांपा/ प्रवक्ता.कॉम 29 सितंबर 2026

जिले के शासकीय स्कूलों में नशे की हालत में ड्यूटी पर पहुंचने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) जांजगीर-चांपा ने जिले के सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारियों (अकलतरा, बलौदा, बम्हनीडीह, नवागढ़, पामगढ़) और शासकीय हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर ऐसे कर्मचारियों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में मांगी है।

​यह आदेश कलेक्टर द्वारा 24 सितंबर 2026 को दिए गए निर्देशों के परिपालन में जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए नशाखोरी पर रोक लगाना आवश्यक है।

​लापरवाही पर संस्था प्रमुख होंगे जिम्मेदार

डीईओ द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि यदि संस्था प्रमुख अपने अधीन कार्य करने वाले ऐसे कर्मचारियों की जानकारी उपलब्ध नहीं कराते हैं और भविष्य में कोई शिक्षक नशा करके विद्यालय में उपस्थित होता है या कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रमुख (प्राचार्य/बीईओ) की होगी।

​सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को उपलब्ध अभिलेखों एवं तथ्यों के आधार पर अनिवार्य रूप से निर्धारित प्रपत्र में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर जांजगीर-चांपा और संयुक्त संचालक (शिक्षा संभाग बिलासपुर) को भी सूचनार्थ भेजी गई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button