EducationNewsछत्तीसगढ़

सेजस स्कूलों के प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव हुए शामिल

प्राचार्यों से चर्चा करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा राज्य के शिक्षा स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

रायपुर प्रवक्ता. कॉम 09 अप्रैल 2026

Join WhatsApp

रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित सेजस स्कूलों के प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शामिल हुए । उन्होंने आज बैठक में उपस्थित 751 विद्यालयों के प्राचार्यों से संवाद कर शिक्षा को और अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और परिणाममुखी बनाने की बात कही।


स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस बैठक में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के आगामी शैक्षणिक सत्र को बेहतर बनाने के लिए बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार हेतु लक्ष्य निर्धारण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित प्रवेश प्रक्रिया तथा नवाचार आधारित शिक्षण गतिविधियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

प्राचार्यों से कहा


बैठक में उपस्थित सभी प्राचार्यों से चर्चा करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए राज्य के शिक्षा स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

बैठक में डीपीआई के अधिकारी और डीईओ रहे उपस्थित

इस अवसर पर समग्र शिक्षा आयुक्त श्रीमति किरण कौशल, संयुक्त सचिव श्रीमति फरिहा आलम सिद्दकी, scert के संयुक्त संचालक श्री के. कुमार, डीपीआई उपसंचालक ए. एन. बंजारा, डीईओ श्री हिमांशु भारती सहित प्रदेशभर से पहुँचे प्राचार्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button