छत्तीसगढ़ मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कर रहे हैं अध्यक्षता

नवा रायपुर अटल नगर :21 जुलाई 2026
प्रवक्ता.कॉम
मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक प्रारंभ हो गई है। राज्य के विकास और नीतिगत निर्णयों के लिहाज से इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बैठक में उपस्थित प्रमुख मंत्रीगण:
- अरूण साव (उप मुख्यमंत्री)
- केदार कश्यप (कैबिनेट मंत्री)
- ओ.पी. चौधरी (कैबिनेट मंत्री)
- दयालदास बघेल (कैबिनेट मंत्री)
- लखनलाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री)
- श्याम बिहारी जायसवाल (कैबिनेट मंत्री)
- टंक राम वर्मा (कैबिनेट मंत्री)
- श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े (कैबिनेट मंत्री)
- गुरु खुशवंत साहब (कैबिनेट मंत्री)
- राजेश अग्रवाल (कैबिनेट मंत्री)
संभावित एजेंडा और चर्चा:
इस बैठक में राज्य में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ जनता से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है। बैठक के अंत में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें: कैबिनेट से ठोस फैसलों की उम्मीद
राज्य के शासकीय कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों का कहना है कि सरकार को प्रशासनिक बैठकों और कैबिनेट के मंच से कर्मचारियों के वित्तीय एवं स्वास्थ्य हितों पर स्पष्ट और त्वरित निर्णय लेने चाहिए। कर्मचारियों की प्रमुख माँगे निम्नलिखित हैं:
कैशलेस चिकित्सा योजना का त्वरित क्रियान्वयन: बजट में घोषणा और प्रावधान के बावजूद योजना के धरातल पर पूरी तरह लागू न होने के कारण, कर्मचारी संघ लगातार यह मांग कर रहे हैं कि कैबिनेट इसकी नियमावली को जल्द से जल्द मंजूरी दे ताकि गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
महंगाई भत्ता (DA) और एरियर:
लगातार बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों के डीए और बकाए एरियर के भुगतान को लेकर भी स्पष्ट और त्वरित आदेश जारी करने की पुरजोर मांग की जा रही है, ताकि कर्मचारियों का आर्थिक संबल बना रहे।





