Newsकाम की खबरछत्तीसगढ़टीईटी अपडेट
Trending

टीईटी (TET) छूट को लेकर सांसद विजय बघेल ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, पूर्व से कार्यरत शिक्षकों के लिए की विधायी पहल की मांग

​सांसद विजय बघेल ने अपने पत्र (क्रमांक 1103, दिनांक 22/09/2026) में उल्लेख किया है कि सर्वोच्च न्यायालय के हालिया निर्णय के बाद देश भर में, विशेषकर वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त और लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों के बीच अपनी सेवा-सुरक्षा, आजीविका, पदोन्नति और भविष्य को लेकर गंभीर भय एवं अनिश्चितता का माहौल बन गया है।

प्रवक्ता.कॉम 26 सितंबर 2026

Join WhatsApp

​दुर्ग/नई दिल्ली:

दुर्ग (छत्तीसगढ़) से लोकसभा सांसद विजय बघेल ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता से पूर्व से नियुक्त शिक्षकों को छूट दिलाने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखा है। सांसद बघेल ने यह कदम छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी द्वारा प्रेषित आवेदन के आधार पर उठाया

है।

​शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा और भविष्य को लेकर जताई चिंता

​सांसद विजय बघेल ने अपने पत्र (क्रमांक 1103, दिनांक 22/09/2026) में उल्लेख किया है कि सर्वोच्च न्यायालय के हालिया निर्णय के बाद देश भर में, विशेषकर वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त और लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों के बीच अपनी सेवा-सुरक्षा, आजीविका, पदोन्नति और भविष्य को लेकर गंभीर भय एवं अनिश्चितता का माहौल बन गया है।

​वैधानिक संरक्षण और छूट देने का अनुरोध

​पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि पूर्व से नियुक्त एवं सेवारत शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से छूट प्रदान करने हेतु आवश्यक वैधानिक/विधायी (Legislative) पहल की जाए। सांसद बघेल ने केंद्रीय मंत्री से इस दिशा में समुचित कार्रवाई और संबंधितों को आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button