यूपी में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शासकीय कर्मचारियों को होली पर तीन दिन के अवकाश की घोषणा की वेतन भी जारी करने के दिए निर्देश छत्तीसगढ़ में भी अवकाश और वेतन भुगतान की मांग

लखनऊ / रायपुर/ प्रवक्ता कॉम 27 मार्च 2026
यूपी में सीएम योगी ने होली पर बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने होली के अवसर पर राज्य में तीन दिन की आधिकारिक अवकाश की घोषणा की है. ये अवकाश 2. 3 और 4 मार्च को रहेगा. योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत शनिवार 28 फरवरी को वर्किंग डे घोषित किया है, जबकि कर्मचारियों को 3 मार्च 2026 का अतिरिक्त अवकाश दिया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा वेतन जारी होने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

CM योगी ने त्योहार से पहले प्रशासन को कडे निर्देश जारी किए हैं, जिससे लाखों कर्मचारियों को बडी राहत मिली है. होली पर किसी भी कर्मचारी को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़़े. इसके लिए सीएम योगी सभी विभागों को निर्देशित किया है कि सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन होली से पहले हर हाल में उनके बैंक खातों में पहुंच जाना चाहिए
यह आदेश केवल नियमित कर्मचारियों के लिए ही नहीं बल्कि संविदाकर्मी, आउटसोर्सिंग कर्मी और सफार्डकर्मियों पर भी समान रूप से लागू होगा. सीएम ने दो-ट्रक कहा है कि वेतन भूगतान में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
छत्तीसगढ़ में भी होली पर अतिरिक्त अवकाश और वेतन जारी हो –
उत्तरप्रदेश की तरह से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अवकाश की घोषणा करनी चाहिए। 2 से 4 मार्च तक यहां भी छुट्टी मिलनी चाहिए जिससे छत्तीसगढ़ राज्य में दूर दूर से अलग अलग जिलों में नौकरी करने वाले कर्मचारियों को परिवार के साथ रहने का वक्त मिल सके।
होली के पहले वेतन भी जारी हो – इस संबंध में छत्तीसगढ़ कोषालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि होली के पहले राज्य के समस्त कर्मचारियों चाहे वह संविदा में हो या ठेके पर नियमित हो या नियोजित सभी को वेतन का भुगतान होना चाहिए।





