संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों ने लहराए सफलता के परचम 5 सलेक्शन मिलने से युवाओं का बढ़ा हौसला मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रायपुर प्रवक्ता.कॉम, 6 मार्च 2026
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता में छत्तीसगढ़ के पांच अभ्यर्थियों ने दिखा दिया है हम भी किसी से कम नहीं नहीं हैं ।
वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, डायमंड सिंह ध्रुव, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया ने इस परीक्षा में सफल होकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है । उनकी इस सफलता से संघ लोक सेवा आयोग के परीक्षा में जुटे अन्य अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ेगा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री साय ने को उनकी उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन होनहार बेटे-बेटियों की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह दिखाती है कि निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊँचाई को प्राप्त किया जा सकता है।
सी एम साय ने दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि छत्तीसगढ़ के युवाओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के सपनों को नई ऊर्जा और दिशा देने वाली प्रेरणा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये सभी प्रतिभाशाली युवा प्रशासनिक सेवाओं में रहते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।




