Newsछत्तीसगढ़

मन की बात’ मात्र संवाद नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को धरातल पर उतारने का सशक्त माध्यम है कान्हाराज धमतरी में मन की बात कार्यक्रम के 132 वां एपिसोड को जनप्रतिनिधियों ने सुना

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में किया गया। प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में धमतरी के मक्केश्वर वार्ड (बूथ क्रमांक: 146/147) स्थित हनुमान प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी कान्हाराज सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

धमतरी प्रवक्ता.कॉम 29 मार्च 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें संस्करण का आयोजन छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में किया गया। प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में धमतरी के मक्केश्वर वार्ड (बूथ क्रमांक: 146/147) स्थित हनुमान प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी कान्हाराज सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की व्यवस्था जिला संयोजक नन्दुलोधी द्वारा सुनिश्चित की गई थी।
कार्यक्रम में प्रदेश सह-संयोजक विकास अग्रवाल के साथ सम्मिलित होकर प्रदेश प्रभारी कान्हा राज सिंह ठाकुर ने जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “‘मन की बात’ मात्र संवाद नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को धरातल पर उतारने का सशक्त माध्यम है। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का लक्ष्य सेवा बस्तियों के प्रत्येक परिवार को पीएम आवास, आयुष्मान भारत और उज्ज्वला जैसी योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करना है।

महापौर सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही

उपस्थिति: महापौर रामू रोहरा, सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन, जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, संभाग प्रभारी श्री हेमराज सोनी, जिला महामंत्री श्री राजीव चंद्राकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री मनोज डाडे, भागवत यादव, अंबिका सिंह ठाकुर, जिला संयोजक नंदकुमार लोधी, विनोद राव रणसिंह, विजय साहू, नील पटेल, अनुप लोधी, दीपक देवांगन, श्रीमती चंद्रकला पटेल, पार्षदगण श्रीमती आशा लोधी, श्री कुलेश सोनी, संतोष सोनकर एवं वार्ड के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button