भक्त माता कर्मा त्याग, तपस्या एवं भक्ति की देवी…संगठित समाज से ही गांव, क्षेत्र एवं देश का विकास संभव – भुवनेश्वर प्रसाद साहू

राजनादगांव / छुरिया /प्रवक्ता.कॉम 03 अप्रैल 2025
निप्रस्थ ग्राम बखरूटोला में गुरुवार 2 अप्रैल को ग्रामीण स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती का भव्य आयोजन हुआ। सर्वप्रथम मां कर्मा सामुदायिक भवन से गांव की शीतला माता मंदिर होते हुए सभी प्रमुख गलियों में कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई।

तत्पश्चात माता कर्मा मंदिर में अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत के सभापति एवं स्थानीय जिला पंचायत सदस्य बीरमबाई/रामकुमार मंडावी थी। अध्यक्षता क्षेत्रीय जनपद सदस्य ऊभे राम मंडावी ने किया। विशेष अतिथि के रूप में तहसील साहू संघ के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद साहू, परिक्षेत्रीय साहू समाज कल्लूबंजारी के अध्यक्ष हुकुम सिंह साहू, उपाध्यक्ष शेखर साहू, प्रशिक्षु एस आई एवं गांव की बेटी सुश्री सोनिया/जगन्नाथ साहू, भाजपा नेता पद्मभूषण साहू, कांग्रेस के सेक्टर प्रभारी एवं पूर्व ग्राम प्रमुख कुलदीप साहू, महिला भाजपा नेत्री बेला बाई साहू, ग्रामीण साहू समाज आटरा के अध्यक्ष नंदलाल साहू, चक्रधर साहू, नेमन सिंह साहू, द्वारका राम साहू, भुनेश निषाद आदि सम्मिलित हुए।
कर्मा सामुदायिक भवन में सेड निर्माण हेतु राशि की घोषणा –
ग्रामीण साहू समाज की मांग पर जिला पंचायत सभापति बीरमबाई/रामकुमार मंडावी ने भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन के सामने प्रांगण में टीन शेड निर्माण की घोषणा की। जनपद सदस्य ऊभे राम मंडावी ने भी आगामी समय में शीतला माता मंदिर प्रांगण के लिए शेड निर्माण हेतु अपने मद से राशि देने की बात कही।
सर्व समाज को मिलजुल रहने एवं आपसी भाई चारे की अपील –
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिला पंचायत के सभापति बीरम बाई/रामकुमार मंडावी, तहसील साहू संघ के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद साहू तथा जनपद सदस्य ऊभे राम मंडावी ने ग्रामीण साहू समाज बखरूटोला को संबोधित करते हुए सर्व समाज को आपस में मिलजुलकर रहने, सभी कार्यों में एक दूसरे का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सर्व हिंदू समाज में आपसी भाई चारे एवं एकता की जरूरत है तभी हमारा समाज, गांव एवं देश का विकास संभव होगा। प्रशिक्षु एस आई सुश्री सोनिया साहू ने अपने उद्बोधन में युवा साथियों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने, जमकर पढ़ाई लिखाई करने एवं खूब मेहनत करके ऊंचे पदों में पहुंचकर गांव एवं समाज का नाम रौशन करने की अपील की।
सर्व समाज हेतु झाराझार भोजन भंडारा –
उक्त कार्यक्रम में समस्त ग्रामीणों एवं सर्व समाज के लिए रात्रि में भोजन भंडारा का बहुत ही सुंदर एवं शानदार व्यवस्था ग्रामीण साहू समाज द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में ग्रामीण साहू समाज के अध्यक्ष दरबारी राम साहू, सचिव जाकेश साहू, ग्राम पटेल रूपेंद्र साहू, ग्राम प्रमुख खिलावन दास साहू, महिला मंडल के रूखमणि बाई साहू, रेखा भाई साहू, तीरथ बाई साहू, धनेश्वरी साहू, पंचबती साहू, डाली साहू, बबली साहू, बलदेव प्रसाद साहू, रामकुमार साहू, सुखचरण साहू, सुखराम साहू, चरण दास साहू, पुरान लाल साहू, कलेश्वर साहू, धम्मन सिंह साहू, अशोक साहू, रूपऊ राम साहू, बलवन साहू सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सम्मिलित हुए।





