Breaking NewsPolicy newsकर्मचारी जगतछत्तीसगढ़प्रशासनिक खबर

2026 –27 जन गणना में लगे कर्मचारियों के स्थानांतरण पर सामान्य प्रशासन विभाग ने लगाई रोक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया था अर्थशासकीय पत्र

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 28 अप्रैल 2026

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ में इस साल जन जनगणना में लगे सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं होगा । इस आशय के संदर्भ में आज सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने आदेश जारी कर दिया है , जिसके तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव के अर्द्धशासकीय पत्र का उल्लेख करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि अति आवश्यक होने पर ही जन गणना के पहले चरण में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का स्थानांतरण का प्रस्ताव मुख्य मंत्री समन्वय के माध्यम से प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।ऐसे स्थानांतरण अत्यावश्यक होने के उपरांत ही किए जाएंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र के अनुसार

जनगणना 2027 कार्य में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं करने के संबंध में।सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क्र. RULE-3017/2/2025-GAD-6, दिनांक 05 जून, 2025 द्वारा दिनांक 25.06.2025 के पश्चात् स्थानांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। केवल अत्यावश्यक होने पर ही विशेष परिस्थितियों में समन्वय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी के अनुमोदन से ही स्थानांतरण किये किये जा सकते हैं।2/ जनगणना 2027 का पहला चरण, मकान-सूचीकरण एवं मकानों की गणना अप्रैल-सितंबर, 2026 के दौरान किया जाएगा।

दूसरा चरण जनसंख्या गणना फरवरी, 2027 में आयोजित किया जाएगा। अतः मकान-सूचीकरण कार्य के सुनियोजित तथा निर्विघ्न संपादन लिए यह आवश्यक है कि इस कार्य में संलग्न राज्य शासन के अधिकारी/कर्मचारियों को जनगणना कार्य पूर्ण होने तक स्थानांतरित न किया जाये।

गृह मंत्रालय के पत्र का किया उल्लेख

इस संबंध में गृह सचिव, भारत सरकार गृह मंत्रालय के अर्द्ध शासकीय पत्र क्रमांक 9/12/2026-CD (Cen), दिनांक 11/03/2026 की छाया प्रति संलग्न है।3/अनुरोध है कि, उक्त पत्र मे दिये गये निर्देशों के पालन में जनगणना 2027 के कार्यों में लगाए गए गए आपके विभाग के जिला/तहसील/ब्लाक स्तर के मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों को, जब तक अपरिहार्य कारण न हों, जनगणना 2027 के कार्य पूर्ण होने तक, यथासंभव स्थानांतरित नहीं करने का निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button