“भारत भाग्य विधाता” की प्री लॉन्च स्क्रीनिंग में कंगना रनौत ने सीएम साय और सांसद विधायकों के साथ जोरा मॉल में देखी फिल्म

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 8 जून 2026
रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में मुख्य मंत्री विष्णु देव साय ने अपनी पत्नि श्रीमती कौशल्या साय के साथ इस फिल्म को देखा । उनके साथ फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत भी वहां मौजूद रहीं।

इस अवसर पर सी एम साय ने आपातकालीन परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने वाले ‘भारत भाग्य विधाता वॉरियर्स’ को सम्मानित किया।
सी एम ने एक्स पर इसे शेयर कर लिखा
यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि प्रख्यात अभिनेत्री एवं सांसद सुश्री कंगना रनौत जी और छत्तीसगढ़ के सुपुत्र श्री मनोज तापड़िया जी के निर्देशन में निर्मित इस प्रेरणादायी फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग प्रदेश में आयोजित हो रही है।
फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमले से संबंधित है
26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना सैकड़ों लोगों की जान बचाने और घायलों की सेवा में जो अद्वितीय साहस, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा दिखाई, यह फिल्म उसी प्रेरक गाथा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है। यह फिल्म सेवा, साहस और मानवता के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाते हुए समाज को सकारात्मक प्रेरणा देगी।
फिल्म से जुड़ी ताजा अपडेट
भारत भाग्य विधाता (आगामी फिल्म – 2026)
यह एक आगामी राजनीतिक और रियल-लाइफ ड्रामा फिल्म है, जो 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
मुख्य कलाकार: कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें वे एक समर्पित स्टाफ नर्स का किरदार निभा रही हैं। उनके साथ गिरिजा ओक और स्मिता तांबे जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
निर्देशक: इस फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है।
कहानी: यह फिल्म मुंबई में हुए 26/11 के आतंकवादी हमलों की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। कहानी मुख्य रूप से कामा अस्पताल (Cama Hospital) के उन गुमनाम नायकों (Unseen Heroes) पर केंद्रित है—जैसे नर्स, वार्ड बॉय, लिफ्ट ऑपरेटर और सुरक्षाकर्मी—जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर अस्पताल के अंदर लगभग 400 मरीजों की जान बचाई थी।





