Breaking Newsछत्तीसगढ़

प्रवक्ता.कॉम’ की मुहिम का बड़ा असर: छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग संस्कृत विद्या मण्डल सहित विभिन्न आयोग निगम मंडल में अध्यक्ष/सदस्य की हुई नियुक्ति

रायपुर प्रवक्ता. कॉम 7 जुलाई 2026

Join WhatsApp

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और बोर्डों में रिक्त पदों पर नियुक्तियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। इस सूची के आते ही शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। गौरतलब है कि ‘प्रवक्ता.कॉम’ ने राज्य शिक्षा आयोग और छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डल में अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर लगातार प्रमुखता से आवाज उठाई थी और खबरें प्रकाशित की थीं, जिस पर अब शासन ने मुहर लगा दी है।

महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ एक नज़र में:

आधिकारिक सूची के अनुसार, शिक्षा और संस्कृत मण्डल में निम्नलिखित महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं:

  • छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग:
    • अध्यक्ष: श्री सुधीर गौतम (निवासी: विद्युत नगर, दुर्ग) को राज्य शिक्षा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डल, रायपुर:
    • अध्यक्ष: श्री राजेश कुमार राजपूत (निवासी: शिक्षक कॉलोनी, कोटा, रायपुर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    • सदस्य: श्रीमती सुमन मुथा (निवासी: सदर बाजार, रायपुर) को मण्डल का सदस्य बनाया गया है।

अन्य प्रमुख आयोगों और बोर्डों में नियुक्तियाँ:

​शासन द्वारा जारी सूची में अन्य महत्वपूर्ण विभागों में भी कमान सौंप दी गई है:

  • राज्य महिला आयोग: डॉ. श्रीमती ममता साहू (रायपुर) को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड: श्री गौरीशंकर श्रीवास को अध्यक्ष और श्री देवशरण सेन को सदस्य बनाया गया है।
  • छ.ग. राज्य अनुसूचित जाति आयोग: श्री रामलाल चौहान को अध्यक्ष, श्री वेदराम मनहरे को उपाध्यक्ष तथा श्री सौरभ सिंह जागृत, श्री दुर्गा महेश्वर एवं श्री दयावंत धर बांधे को सदस्य नियुक्त किया गया है।
  • छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड: श्री आनंद निषाद को अध्यक्ष और श्री नेत्रराम निषाद को सदस्य बनाया गया है।
  • शाकंभरी बोर्ड: श्री राजेन्द्र नायक को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

सुधीर गौतम को कमान मिलने पर शिक्षकों में भारी उत्साह

​छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे श्री सुधीर गौतम (निवासी: विद्युत नगर, दुर्ग) को राज्य शिक्षा आयोग छत्तीसगढ़ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके इस पद पर आसीन होने से प्रदेश के शिक्षा जगत और शिक्षक समुदायों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

​उनकी नियुक्ति पर शिक्षाविदों और छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • दानी राम वर्मा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ)
  • दिलीप केशरवानी
  • प्रफुल्ल शर्मा
  • नरेंद्र सिंह ठाकुर
  • वीरेंद्र देवांगन
  • नरेंद्र सिंह राजपूत
  • मोहन सिंह राजपूत
  • राम शरण चंद्रवंशी
  • अत्री प्रताप सिंह
  • कमलेश्वर सिंह राजपूत

​इनके सहित प्रदेश के सैकड़ों शिक्षकों और शिक्षाविदों ने श्री सुधीर गौतम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शासन के इस फैसले का स्वागत किया है।

‘प्रवक्ता.कॉम’ की प्रतिबद्धता आई काम

​राज्य के शैक्षणिक और सांस्कृतिक विकास को गति देने के लिए इन आयोगों में अध्यक्षों का होना बेहद जरूरी था। ‘प्रवक्ता.कॉम’ ने अपनी पत्रकारिता के माध्यम से लगातार शासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था। इस नियुक्ति सूची के जारी होने से शिक्षाविदों और संबंधित समाजों में हर्ष का माहौल है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button