Newsछत्तीसगढ़
Trending

अटेंशन की होड़ में मिसलीडिंग खबरें गंभीर चिंता का विषय: जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल

हमर पहुना' कार्यक्रम में आज जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल और रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा शामिल हुए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व पत्रकारों से संवाद किया और मीडिया की बदलती चुनौतियों, जनसंपर्क की भूमिका व प्रेस क्लब के विकास पर विस्तार से चर्चा की।

रायपुर, 9 जुलाई।

Join WhatsApp

रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में आज जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल और रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा शामिल हुए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व पत्रकारों से संवाद किया और मीडिया की बदलती चुनौतियों, जनसंपर्क की भूमिका व प्रेस क्लब के विकास पर विस्तार से चर्चा की।

​विश्वसनीयता ही मीडिया की सबसे बड़ी पूंजी

​कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि डिजिटल दौर में ‘अटेंशन’ पाने की होड़ ने पत्रकारिता के स्वरूप को बदल दिया है। आज लोगों का ध्यान आकर्षित करने की प्रतिस्पर्धा में कई बार ऐसी भ्रामक (मिसलीडिंग) खबरें सामने आती हैं, जो गंभीर चिंता का विषय हैं।

​उन्होंने जोर देकर कहा:

​”सोशल मीडिया और न्यू मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच विश्वसनीय, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। सरकार, समाज और मीडिया तीनों की साख इस बात पर निर्भर करती है कि सही और प्रामाणिक जानकारी लोगों तक पहुंचे।”

​बंसल ने बदलते दौर में विश्वसनीयता को मीडिया की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए प्रेस क्लब जैसी संस्थाओं से पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।

​जनसंपर्क और पत्रकारिता एक-दूसरे के पूरक

​इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने कहा कि जनसंपर्क विभाग और पत्रकारिता एक-दूसरे के पूरक हैं। जनसंपर्क के माध्यम से शासन की योजनाएं समाज तक पहुंचती हैं, जबकि पत्रकार संतुलित तरीके से उन्हें जनता के सामने रखते हैं। वहीं, पूर्व अध्यक्ष बृजेश चौबे ने कहा कि पत्रकारों और जनसंपर्क विभाग के बीच बेहतर समन्वय और स्वस्थ संवाद से शासन और आमजन के बीच प्रभावी संचार स्थापित होता है।

​सच की लौ से कटेगा भ्रम का जाल: मोहन तिवारी

​अतिथियों का स्वागत करते हुए रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में खबरों की तीव्रता के साथ-साथ भ्रम की धुंध भी तेजी से फैल रही है। उन्होंने पत्रकारिता के सिद्धांतों को नए माध्यमों में भी जिंदा रखने पर जोर दिया और कहा कि सच की लौ से भ्रम के जाल को काटना ही पत्रकारों की असली जवाबदेही है।

​कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

​इस गरिमामयी संवाद कार्यक्रम में रायपुर प्रेस क्लब के महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े उपस्थित थे।

​इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य संदीप पुराणिक, ज़ाकिर घुड़सेना, संतोष साहू, चंदन साहू, नीरज मिश्रा, संजीव सिन्हा सहित पूर्व अध्यक्ष रामावतार तिवारी और वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, विजय मिश्रा, यशवंत धोटे, प्रफुल्ल पारे, रवि भोई, राजेश जोशी, संजीव वर्मा, ई व्ही मुरली, समीर शुक्ला, संदीप तिवारी, मनीष वोरा, शंकर चंद्राकर, पप्पू फरिश्ता, प्रदीप चंद्रवंशी, प्रहलाद दमाहे, मनोज बघेल, चंद्रकांत दौंड़, रमेश पाण्डेय, विनय घाटगे, जतिन नचरानी, गिरीश केसरवानी एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button