Cm news chhattisgarhDurgकैशलेश ट्रीटमेंट पॉलिसीछत्तीसगढ़

प्रदेश के 5 लाख कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा का इंतजार, आज मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में महासम्मेलन

Join WhatsApp

भिलाई प्रवक्ता.कॉम 26 जुलाई 2026

​छत्तीसगढ़ में राज्य के करीब पांच लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके आश्रितों के लिए प्रस्तावित कैशलेस चिकित्सा योजना के शीघ्र क्रियान्वयन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने योजना के जल्द क्रियान्वयन का भरोसा दिया है। इसी कड़ी में आज कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ का महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री सहित स्वास्थ्य मंत्री की विशेष मौजूदगी रहेगी।

बजट सत्र में हुई थी घोषणा:

राज्य सरकार द्वारा विधानसभा के बजट सत्र में इस जनकल्याणकारी योजना को लागू करने की घोषणा की गई थी तथा इसके लिए 100 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया था।

कर्मचारियों को है बेसब्री से इंतजार:

प्रदेश के लगभग 5 लाख कर्मचारी, पेंशनर्स एवं उनके आश्रित इस बहुप्रतीक्षित योजना की नियमावली जारी होने और चिकित्सा की कैशलेस गारंटी मिलने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

विभिन्न संगठनों का समर्थन:

इस महासम्मेलऔर आयोजन को कई प्रमुख संगठनों ने अपना समर्थन देते हुए इसका स्वागत किया है। समर्थन देने वाले प्रमुख संगठनों में शामिल हैं:

नवीन शिक्षक संघ

व्याख्याता वाणिज्य संघ

सहायक शिक्षक फेडरेशन

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन संघ

प्रदेश की नर्सिंग यूनियन एवं अन्य कर्मचारी संगठन।

प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांग:

संघ के संरक्षक राकेश कुमार सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष ऊषा चंद्राकर के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने विधायक ललित चंद्राकर की उपस्थिति में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर योजना की नियमावली शीघ्र जारी कर प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की थी।

महासम्मेलन में उपस्थिति की अपील

​आज आयोजित होने जा रहे इस महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में प्रदेश के सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। इस कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक रमेश कुमार नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आजूराम सिन्हा, संभागीय अध्यक्ष देव कुमार साहू, रविशंकर सिंघान, मनोज चंद्राकर, मंजू उइके, रुक्मणी चंद्राकर सहित कई अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button