Uncategorized

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक के 1654 पदों पर बंपर भर्ती, 25 अक्टूबर को होगी लिखित परीक्षा

रायपुर प्रवक्ता. कॉम 28, जुलाई 2026

Join WhatsApp

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत ई एवं टी संवर्ग की शासकीय शालाओं में शिक्षक के रिक्त पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी संक्षिप्त विज्ञापन के अनुसार, राज्य में कुल 1654 शिक्षक पदों को भरा जाएगा।

विषयवार रिक्तियों का विवरण:

​जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार विभिन्न विषयों के लिए पदों की संख्या इस प्रकार है:

  • अंग्रेजी: 504 पद
  • संस्कृत: 300 पद
  • हिन्दी: 250 पद
  • गणित: 250 पद
  • सामाजिक विज्ञान: 250 पद
  • कृषि: 100 पद
  • कुल योग: 1654 पद

महत्वपूर्ण तिथियां और निर्देश:

लिखित परीक्षा की तिथि:

इन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 25 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

आवेदन प्रक्रिया:

ऑनलाइन आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (पूर्व नाम — छ.ग. व्यापम) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भरे जाएंगे।

अन्य जानकारी:

रिक्त पदों की संख्या परिवर्तनीय है। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट्स https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ और https://eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध होगी।

न्यायालयीन निर्देश:

विज्ञापित पदों के लिए चयन के उपरांत नियुक्ति, माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में दायर एस.एल.पी.(सी) क्रमांक 019668 / 2022 में पारित होने वाले अंतिम आदेश या निर्णय के अधीन रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button