शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. बोधीराम साहू को रायपुर में मिला “राष्ट्रीय शिक्षक गौरव 2026 ” सम्मान

रायपुर / जांजगीर प्रवक्ता .कॉम 31जुलाई 2026
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देश के चुनिंदा शिक्षकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत’ द्वारा “स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन रायपुर के विमतारा भवन में किया गया। इस गरिमामय समारोह में जांजगीर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् डॉ. बोधीराम साहू को मंचस्थ अतिथियों के कर-कमलों द्वारा सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर ‘राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान’ से अलंकृत किया गया।
प्रतिभा और समर्पण का राष्ट्रीय अभिनंदन
आयोजकों के अनुसार, डॉ. बोधीराम साहू को मिला यह सम्मान मात्र एक पुरस्कार नहीं है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण का राष्ट्रीय अभिनंदन है। उन्होंने अपने विद्यालय और समुदाय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, बाल-केंद्रित गतिविधियों, नैतिक मूल्यों के संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
उपलब्धियों से भरा सफर: 330 से भी अधिक सम्मान
विशिष्ट पहचान: डॉ. बोधीराम साहू पूर्व में महामहिम ‘राज्यपाल पुरस्कार’ से भी सम्मानित हो चुके हैं। शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी दीर्घकालीन सेवाओं, सतत परिश्रम, अद्वितीय नेतृत्व क्षमता और मानवीय संवेदनशीलता के फलस्वरूप उन्हें अब तक राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 330 से अधिक सम्मानों से विभूषित किया जा चुका है।
शुभचिंतकों और प्रशंसकों में हर्ष की लहर
डॉ. साहू को इस राष्ट्रीय गौरव से नवाजे जाने पर क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और उनके प्रशंसकों में हर्ष है।





