धरसींवां विकासखंड में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’: ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

धरसींवां (रायपुर):
प्रवक्ता.कॉम 19 सितम्बर 2026
छत्तीसगढ़ शासन के कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देशानुसार, रायपुर जिले के धरसींवां विकासखंड सहित सभी विकासखंडों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी एवं शैक्षणिक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि इस संबंध में
विकासखंड धरसींवां के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल तथा हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में इस अभियान को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है, जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों, शाला प्रबंधन समितियों और स्थानीय नागरिकों को जोड़ा जा रहा है।
विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गुमा, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय परिसर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय हाईस्कूल उरकुरा, डॉ खूब चंद बघेल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सीलियारी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पिरदा प्राथमिक शाला पिरदा , सेरीखेड़ी सहित सभी स्कूलों में विभिन्न आयोजन किए गए हैं।
समग्र शिक्षा के युआरसीसी नरेंद्र सिंह ठाकुर के ने बताया है विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ धरसींवां समेत पूरे रायपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है। आयोजन में बच्चे उत्साह से भाग ले रहे हैं।
धरसींवां विकासखंड एवं जिला स्तर पर निर्धारित प्रमुख कार्यक्रम:
17 सितंबर 2026:
विद्यालय स्तर पर अभियान का शुभारंभ; सभी विद्यार्थियों द्वारा “आशीर्वाद का दीया” प्रज्वलित किया गया।


18 सितंबर 2026: विद्यालय स्तर पर ड्राइंग (चित्रकला) प्रतियोगिता का आयोजन।

19 सितंबर 2026: विद्यालय स्तर पर निर्मित ड्राइंग की प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता तथा अनिवार्य ‘पालक-शिक्षक सम्मेलन’ (PTA) का आयोजन।

28 सितंबर 2026 (सोमवार): प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के चयनित विद्यार्थियों के लिए विकासखंड स्तरीय (धरसींवां) ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता।

01 अक्टूबर 2026 (गुरुवार): माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 9वीं से 12वीं) विद्यालयों के चयनित विद्यार्थियों के लिए विकासखंड स्तरीय (धरसींवां) प्रतियोगिताएं।

03 अक्टूबर 2026 (शनिवार): विकासखंड धरसींवां से चयनित उत्कृष्ट प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिताओं के मुख्य विषय:
धरसींवां विकासखंड में आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए निम्नलिखित विषय निर्धारित किए गए हैं:
सेवा (विगत 25 वर्षों की उपलब्धियां):
स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शौर्य, नया कश्मीर एवं नक्सलवाद पर नियंत्रण।
सपना (आगामी 25 वर्षों का संकल्प): सपनों का भारत, विकसित भारत 2047, नक्सल मुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का प्रभाव।
अन्य विशेष गतिविधियां:
नुक्कड़ नाटक: 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 के मध्य संस्कृति विभाग के समन्वय से जन-जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
रंगोली एवं सांस्कृतिक आयोजन: कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ‘रंगोली राष्ट्र/भारत मंडल’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
डिजिटल कवरेज: धरसींवां विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा उत्कृष्ट गतिविधियों के वीडियो, रील एवं समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है।





