Breaking News

बघेल की जगह सचिन पायलट को पंजाब का प्रभार, कांग्रेस ने 6 राज्यों में किए नए प्रभारी नियुक्त

प्रवक्ता.कॉम 5 अगस्त 2026

Join WhatsApp

नई दिल्ली

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में जारी गुटबाज़ी और अंदरूनी कलह को थामने के लिए कांग्रेस ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पंजाब और गुजरात समेत छह राज्यों के नए प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि जितेंद्र सिंह समेत कुछ नेताओं को प्रभार से मुक्त किया गया है।

किसे किस राज्य की जिम्मेदारी मिली:

सचिन पायलट: छत्तीसगढ़ के प्रभार से हटाकर अब पंजाब का नया प्रभारी बनाया गया है।

भूपेश बघेल: पंजाब के प्रभार से हटाकर अब असम की कमान सौंपी गई है। (पार्टी सूत्रों के अनुसार, बघेल पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाज़ी रोकने में नाकाम रहे थे, जिसके चलते यह बदलाव किया गया है।)

णदीप सिंह सुरजेवाला: मुकुल वासनिक की जगह गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वे कर्नाटक के प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।

सुखदेव भगत (सांसद): छत्तीसगढ़ के नए प्रभारी बनाए गए हैं।

डॉ. श्रीवेल्ला प्रसाद: महाराष्ट्र का प्रभार दिया गया है।

पीवी मोहन: आंध्र प्रदेश के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

​गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए रणदीप सुरजेवाला की नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पहले कह चुके हैं कि इस बार पार्टी गुजरात में भाजपा को कड़ी चुनौती देकर हराने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button