कर्मचारी जगतकाम की खबरछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ राज्योत्सव
Trending

दीपावली पर कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी, 27 की केबिनेट बैठक एवं राज्य स्थापना दिवस पर टिकीं निगाहें

त्योहार बेहद करीब है, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से डीए वृद्धि को लेकर कोई सकारात्मक संकेत या घोषणा नहीं होने से कर्मचारियों में भारी असंतोष और मायूसी का माहौल है। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे नया रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। इस बैठक में भी महंगाई भत्ते पर निर्णय की संभावना जताई जा रही है

विजय सिंह ठाकुर

Join WhatsApp

​प्रवक्ता .कॉम रायपुर 24 अक्टूबर 2026

​दीपावली के पावन पर्व पर महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी की आस लगाए बैठे छत्तीसगढ़ के लाखों शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को इस बार निराशा हाथ लगती दिख रही है। त्योहार बेहद करीब है, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से डीए वृद्धि को लेकर कोई सकारात्मक संकेत या घोषणा नहीं होने से कर्मचारियों में भारी असंतोष और मायूसी का माहौल है।

​विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा लगातार ज्ञापन सौंपने और मंचों से मांग उठाने के बावजूद शासन स्तर पर इस संवेदनशील मुद्दे पर पूरी तरह से खामोशी छाई हुई है।

​केंद्र और राज्य के डीए में बड़ा अंतर

​कर्मचारी नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद से ही राज्य के कर्मचारी भी समान दर से डीए दिए जाने की मांग कर रहे हैं। राज्य में वर्तमान में मिल रहे डीए और केंद्र की दर में अंतर होने के कारण कर्मचारियों को हर महीने आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर बोनस या डीए वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही थी, ताकि त्योहारों के खर्चों में राहत मिल सके, लेकिन सरकार की चुप्पी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

27 अक्टूबर को है केबिनेट बैठक

छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे नया रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।

इस बैठक का मुख्य एजेंडा दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) तथा राहत भत्ते पर चर्चा व निर्णय संभावित है।

​1 नवंबर (राज्य स्थापना दिवस) से नई आस

​दीपावली से पहले निर्णय न होने के बाद अब कर्मचारी संगठनों की आखिरी उम्मीदें 1 नवंबर को मनाए जाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) पर टिक गई हैं। कर्मचारियों का मानना है कि राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सरकार कोई बड़ा फैसला लेते हुए डीए में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है।

​कर्मचारी संगठनों की चेतावनी

​विभिन्न कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि राज्योत्सव पर भी डीए वृद्धि का निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आगामी दिनों में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाने पर मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि क्या सरकार 1 नवंबर को राज्य के लाखों कर्मचारियों की इस जायज मांग पर मोहर लगाती है या कर्मचारियों का इंतजार और लंबा होगा।

महंगाई भत्ते (DA) और उसके एरियर की स्थिति

वर्तमान स्थिति और अंतर

छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को वर्तमान में 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है, जबकि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए दे रही है। इस प्रकार, केंद्र और राज्य के कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत का अंतर बना हुआ है।

केंद्र ने कब बढ़ाया था

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाकर 60% किया था, जिसे कर्मचारी संगठन जनवरी से लागू करने की मांग कर रहे हैं।

एरियर और कितने महीनों का बकाया

कर्मचारी संगठनों का मुख्य कहना है कि केंद्र के समान बढ़ी हुई दर (2 प्रतिशत) का लाभ देय तिथि (जनवरी से) से दिया जाना चाहिए। चूंकि अभी तक इस 2% की वृद्धि पर मुहर नहीं लगी है, इसलिए कर्मचारियों को जनवरी से लेकर अब तक (लगभग 9 से 10 महीनों का) एरियर मिलना बाकी है, जिसकी मांग दीपावली से पहले करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button