NewsPolicy newsकाम की खबरछत्तीसगढ़भारत की जनगणना 2027

भीषण गर्मी ने बिगाड़ी कर्मचारियों की हालत जनगणना कर्मियों लिए 1 करोड़ की दुर्घटना बीमा एवं 50 लाख की तात्कालिक सहायता की मांग ग्रीष्मावकाश में कार्य के बदले अर्जित अवकाश मिले जनगणना निदेशक से जल्द करेंगे मुलाकात

स्कूल शिक्षा विभाग और निदेशक एवं जनगणना कार्य एवं नागरिक पंजीकरण छत्तीसगढ़ से इस विषय में संज्ञान लेते हुए अर्जित अवकाश के संबंध में आदेश प्रसारित करने की मांग की है ।

रायपुर प्रवक्ता. कॉम 27 अप्रैल 2026

Join WhatsApp



छत्तीसगढ़ में अप्रैल के महीने में ज्यों ज्यों पारा चढ़ते जा रहा है।
कर्मचारियों के ऊपर बढ़ते काम के दबाव से उनकी मनोदशा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
गैर शिक्षकीय कार्यों का अतिरिक्त बोझ– प्रदेश में सबसे ज्यादा मानसिक दबाव से शिक्षकों को दो चार होना पड़ रहा है। शिक्षकों को फरवरी मार्च में एस आई आर में लगा दिया अप्रैल में जनगणना प्रशिक्षण,1 मई से 30 मई और उसके आगे जून तक जा सकने वाला राष्ट्रीय जनगणना 2027 के चलते भीषण गर्मी में कई शिक्षकों को गर्मी में लू का सामना करना पड़ रहा है। स्कूलों में अभी लोकल परीक्षाओं के रिजल्ट बनाने का कार्य भी चल रहा है।
ऐसे में शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से शिक्षकों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
I GOT पोर्टल में 3 कोर्स भी पूरे करने हैं

शिक्षकों के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने 16 अप्रैल को फिर से एक निर्देश जारी करके सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी से कहा है कि शिक्षकों को Mission Karmyogi के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित. ntegrated-.Government Online Training (iGOT) कर्नयोगी पॉर्टल पर राज्य शासन” के” अधिकारियों / कर्मचारियों के क्षनता निर्माण हेत पदवार निर्घारित प्रशिक्षण कार्स अनिवार्य किये जाने के संबंध नें निर्देश प्राप्त हए हैँ। छतीसगढ ‘ संमाग एवं जिला स्तर पर कार्यरत सनत्त अधिकारियों ‘ कर्मचारियों द्वारा iGOT कर्मयोगी पॉर्टल पर अपने-अपने अनुरुप निर्धारित संलग्न प्रिक्षण सूची अनुसार प्रशिक्षण कोर्स में से 03 कोर्स अनिवार्य रुप से किया जाना है। अतः आपके अधीनस्थ यदरथ अधिकारियों , कर्मचारियों हैंत् 03 अनिवार्य कोर्स’ पर्ण किये जाने एवं उनकी पूर्णता की प्रविष्टि दिनांक 30.04.2026 तक अनिवार्यत. iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर करवाया जाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
शिक्षकों ने अवकाश अवधि में जन गणना कार्य करने के एवज में मांगी अर्जित अवकाश –

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को बार बार गैर शिक्षकीय कार्यों में नियोजित कर दिया जाता है। उनके ऊपर मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता को बरकरार रखने का बोझ भी है । उन्हीं को चुनाव करवाने हैं ,गिनती भी करनी है। एस आई आर भी उन्हीं के जिम्मे है । अब जननगणना भी उन्हीं को करनी है। मंत्री जी लाख दावे करें कि शिक्षकों को गैर शिक्षकीय कार्यों में नहीं लगाया जाए गा लेकिन ऐसा होता नहीं है।

अर्जित अवकाश मिले


शिक्षकों के संगठन से जुड़े हुए प्रतिनिधियों ने कहा है कि जनगणना 2027 कार्य को की मई महीने में किया जाना है के दौरान किए गए कार्य के बदले में अतिरिक्त अर्जित अवकाश मिलना चाहिए। स्कूल शिक्षा विभाग और निदेशक एवं जनगणना कार्य एवं नागरिक पंजीकरण छत्तीसगढ़ से इस विषय में संज्ञान लेते हुए अर्जित अवकाश के संबंध में आदेश प्रसारित करने की मांग की है ।
जन गणना ड्यूटी में ड्यूटी कर्मियों को मिले 1 करोड़ की दुर्घटना एवं 50 लाख की तात्कालिक आर्थिक सहायता –
छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ के नरेंद्र सिंह ठाकुर , वीरेंद्र देवांगन ,नरेंद्र राजपूत ने मुख्यसचिव और निर्देशक जनगणना कार्य और नागरिक पंजीकरण से मांग की है कि इस समय भीषण गर्मी है और शिक्षक ग्रीष्मावकाश में यह कार्य कर रहे हैं । आए दिन शिक्षकों के साथ दुर्घटनाएं हो रही हैं । अंबिकापुर में ड्यूटी से लौट रही शिक्षिकाओं को ट्रक ने रौंद दिया। ऐसे में उनको 1 करोड़ की दुर्घटना बीमा एवं 50 लाख की तत्काल सहायता मिलनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button