राष्ट्रीय जनगणना 2027 के प्रथम चरण में ग्रामीण और आदिवासी बहुल जिलों ने मारी बाजी रायपुर सहित कई बड़े शहरी क्षेत्र काफी पीछे
हालिया प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश ने आधे से अधिक का सफर तय कर लिया है। राज्य में अब तक कुल 60.73 प्रतिशत हाउस लिस्टिंग का काम पूरा हो चुका है। कुल 48,742 मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) में से 29,602 ब्लॉकों का सत्यापन और डेटा सिंक किया जा चुका है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले ने डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण और गणना) का कार्य सफलतापूर्वक 100 प्रतिशत पूरा कर लिया है। उल्लेखनीय है कि 528 ब्लॉकों वाले इस जिले ने निर्धारित लक्ष्य को तय समय में हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है。
रायपुर प्रवक्ता.कॉम 20 मई 2026
छत्तीसगढ़ में आगामी राष्ट्रीय जनगणना (Census 2027) के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (House Listing and Housing Census) का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। डिजिटल तकनीक और मोबाइल ऐप के माध्यम से हो रही इस गणना की हालिया प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश ने आधे से अधिक का सफर तय कर लिया है।
राज्य में अब तक कुल 60.73 प्रतिशत हाउस लिस्टिंग का काम पूरा हो चुका है। कुल 48,742 मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) में से 29,602 ब्लॉकों का सत्यापन और डेटा सिंक किया जा चुका है।
टॉप और फिसड्डी जिलों की स्थिति
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में काम की रफ्तार में काफी अंतर देखा जा रहा है। जहां ग्रामीण और आदिवासी बहुल जिलों ने इस काम में बाजी मारी है, वहीं बड़े शहरी क्षेत्र काफी पीछे चल रहे हैं।
सबसे आगे रहने वाले शीर्ष 5 जिले:
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM): 100% (सभी 528 ब्लॉक पूर्ण कर राज्य में नंबर-1)
जशपुर: 99.87%
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 99.84%
बेमेतरा: 97.8%
मुंगेली: 96.52%
बड़े शहरों और नगर निगमों की सुस्त रफ्तार:
ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले प्रदेश के प्रमुख शहरी और औद्योगिक केंद्रों में मकान सूचीकरण की रफ्तार बेहद धीमी दर्ज की गई है:
रायगढ़ नगर निगम: 4.65% (राज्य में सबसे कम)
भिलाई नगर: 7.84%
रिसाली: 8.33%
राजधानी रायपुर: 10.34% (कुल 1,964 ब्लॉकों में से केवल 203 ब्लॉक पूरे)
जीपीएम जिले में कार्य पूरा टॉप पर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले ने डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण और गणना) का कार्य सफलतापूर्वक 100 प्रतिशत पूरा कर लिया है। उल्लेखनीय है कि 528 ब्लॉकों वाले इस जिले ने निर्धारित लक्ष्य को तय समय में हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है。जनगणना के पहले चरण की स्थिति और मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल: 513 प्रगणकों और 85 पर्यवेक्षकों की टीम ने मिलकर जिले के सभी 528 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में मकान सूचीकरण का काम पूर्ण कर लिया है。
रायपुर की स्थिति
रायपुर जिले में जनगणना के प्रथम चरण में मकान गणना और सूचीकरण की रफ्तार काफी धीमी है । जिसे तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
- कुल प्रगति: रायपुर में कुल 1,964 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स में से अब तक 203 ब्लॉक्स का काम पूरा हुआ है, जिससे जिले में प्रगति लगभग 10.34 प्रतिशत है
जनगणना निदेशक ने दिए निर्देश: जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल ने कार्य के प्रगति की समीक्षा करते हुए शहरी क्षेत्रों और नगर निगमों में काम की धीमी रफ्तार पर चिंता जताई है। उन्होंने नगर निगम आयुक्तों और जिला कलेक्टरों को विशेष नोडल अधिकारी नियुक्त कर मॉनिटरिंग तेज करने और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं ताकि सुशासन और सरकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब तक सटीक आंकड़ों के आधार पर पहुंचाया जा सके।
यह पूरा अभियान 1 मई से 30 मई 2026 तक चलाया जा रहा है, जिसमें लगभग 62,500 अधिकारी-कर्मचारी और प्रगणक डिजिटल माध्यम से 33 अनिवार्य सवालों के आधार पर घर-घर जाकर डेटा जुटा रहे हैं।






