New delhiPolicy news

राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों के लिए टाइम के हिसाब से टोल शुल्क लेने की तैयारी जानें किस टाइम पर यात्रा जेब को पड़ेगा भारी

नई दिल्ली: प्रवक्ता.कॉम 21 जुलाई 2026

Join WhatsApp

राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई और अहम तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत जल्द ही ‘डायनेमिक प्राइसिंग प्रणाली’ लागू की जाएगी, जिसके माध्यम से व्यस्त समय (पीक आवर्स) में टोल टैक्स 20% तक महंगा हो जाएगा, वहीं सामान्य समय में सफर करने पर टोल दरों में 20% की छूट मिलेगी।

क्या रहेगा व्यस्त समय ?

​केंद्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, नए नियमों के तहत दिन के दो समय को व्यस्त समय घोषित किया गया है—

सुबह: 8 बजे से 11 बजे तक

शाम: 5 बजे से 8 बजे तक

इन रूटों पर चलेगा पायलट प्रोजेक्ट

​सरकार इस व्यवस्था को देश के चुनिंदा राजमार्गों पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने जा रही है। इसी वर्ष बेंगलुरु-मैसूर, पानीपत-हिसार और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के कुछ चुनिंदा हिस्सों में इसे लागू किया जाएगा।

आम चालकों को मिलेगी जाम से राहत और होगी ईंधन की बचत

​मंत्रालय के दावों के अनुसार, फ्लेक्सी टोल नीति लागू होने से लगभग 15% भारी वाहन अपने सफर का समय बदलकर नॉन-पीक आवर्स में कर लेंगे। इससे ट्रैफिक का दबाव 15 प्रतिशत तक कम होगा और आम वाहन चालकों को भारी जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इस पूरी व्यवस्था से देश में सालाना 1,500 करोड़ रुपये के ईंधन की बचत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button