Breaking NewsTop Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

सेवा संकल्प अभियान: 10 लाख ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाएगा बिलासपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ

Join WhatsApp

रायपुर/बिलासपुर/प्रवक्ता. कॉम /17 सितम्बर 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की निरंतर सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितम्बर को बिलासपुर जिले में एक ऐतिहासिक दीप उत्सव मनाया जाएगा। शाम ठीक 7 बजे पूरा जिला एक साथ 10 लाख ‘आशीर्वाद के दीयों’ की रोशनी से नहा उठेगा।

पुलिस परेड ग्राउंड में जलेंगे 1.25 लाख दीये

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव होंगे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस परेड ग्राउंड में एक साथ 1,25,000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों पर दीपोत्सव

जिले की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान वाले प्रमुख स्थलों पर विशेष दीप सज्जा की जाएगी:

रतनपुर: 11,000 दीप

मल्हार: 11,000 दीप

बेलपान: 1,100 दीप

ताला: 1,100 दीप

44 ग्राम पंचायतों के हर घर में जलेंगे दीये

अभियान के तहत जिले के चारों विकासखंडों की चयनित 44 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों को दीपों से रोशन करने का लक्ष्य रखा गया है।

बिल्हा जनपद: बैमा, कोरबी, लिमतरी, भटगांव, परसदा भ., सरवनदेवरी, उच्चभट्ठी, धमनी, अकलतरी एवं देवकिरारी।

कोटा जनपद: नवागांव सल्का, अमाली, नगोई, खोंगसरा, बेलगहना, बानाबेल, पटैता, खैरझिट्टी, खरगहनी, मोहदा, बरद्वार एवं अमने।

मस्तुरी जनपद: दर्रीघाट, सीपत, परसदावेद, बेलटुकरी, बिटकुला, खम्हरिया, गतौरा, पंधी, जोंधरा एवं गोपालपुर।

तखतपुर जनपद: लोखंडी, बोड़सरा, बिनौरी, खपरी, घुटकू, अमसेना, खरकेना, कोड़ापुरी, विजयपुर, गनियारी, छतौना एवं खजुरीनवागांव।

​इसके अतिरिक्त, जिले के प्रत्येक गांव में कम से कम 100 ‘आशीर्वाद के दीये’ अनिवार्य रूप से जलाने की व्यवस्था की गई है।

शासकीय भवनों और जल संरचनाओं पर भी रोशन होंगे दीप

शाम 7 बजे जिले के सभी शासकीय भवनों, स्कूलों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ ‘जल जन सेवा संकल्प’ के अंतर्गत बांधों, बैराजों, एनीकटों और नहर शीर्षों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और एनआरएलएम (NRLM) के हितग्राहियों के घरों में विशेष रूप से दीप जलाए जाएंगे, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) की दीदियां सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button