Breaking Newsकाम की खबरछत्तीसगढ़डीपीआई

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती, कंप्यूटर आधारित परीक्षा से होगा चयन डीपीआई ने जारी किया विज्ञापन

​नवा रायपुर, 30 सितंबर 2026:

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संविदा पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी इस आदेश के तहत कुल 1812 रिक्त पदों की पूर्ति कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) के माध्यम से की जाएगी।

​इसके लिए पात्र एवं योग्य उम्मीदवारों से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण तथा विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध कराए गए हैं।

​महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 01 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2026 (बुधवार) रात्रि 12:00 बजे तक

त्रुटि सुधार का समय: 22 अक्टूबर 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक

प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: 25 अक्टूबर 2026 से 26 अक्टूबर 2026 तक

संभावित परीक्षा तिथि: 31 अक्टूबर 2026 से 05 नवंबर 2026 (विभिन्न पालियों में)

​प्रमुख पदों का विवरण एवं मानदेय

​विज्ञप्ति के अनुसार प्रमुख पदों में सहायक शिक्षक के सबसे अधिक 590 पद हैं। इसके अलावा प्रयोगशाला सहायक के 170 पद, वाणिज्य व्याख्याता के 104 पद, और अंग्रेजी शिक्षक के 106 पद शामिल हैं।

व्याख्याता (विभिन्न विषय): मानदेय ₹38,100 प्रति माह

प्रधानपाठक (पूर्व माध्यमिक): मानदेय ₹38,100 प्रति माह

प्रधानपाठक (प्राथमिक शाला): मानदेय ₹35,400 प्रति माह

शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, शिक्षक कंप्यूटर: मानदेय ₹35,400 प्रति माह

सहायक शिक्षक एवं प्रयोगशाला सहायक: मानदेय ₹25,300 प्रति माह

ग्रंथपाल: मानदेय ₹22,400 प्रति माह

​इच्छुक अभ्यर्थी समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा कर परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button