Newsकबीरधामछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट एसोसिएशन कबीरधाम के अध्यक्ष बने श्याम टंडन

पत्रकार साथियों ने श्याम टंडन को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की गतिविधियां और अधिक सक्रिय होंगी तथा पत्रकारों के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।


Join WhatsApp

कवर्धा प्रवक्ता.कॉम 17 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। दुर्ग संभाग अध्यक्ष गौरीशंकर सिंह एवं संभागीय उपाध्यक्ष भुवन पटेल की अनुशंसा पर श्री श्याम टंडन को कवर्धा जिला–कबीरधाम का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व में किए गए मनोनयन को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए जिला इकाई एवं ब्लॉक इकाई के गठन का अधिकार नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्याम टंडन को सौंपा गया है।

इस नियुक्ति से जिले के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों ने श्याम टंडन को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की गतिविधियां और अधिक सक्रिय होंगी तथा पत्रकारों के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्याम टंडन ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button