Policy newsकबीरधामछत्तीसगढ़भारत की जनगणना 2027
Trending

जन गणना के पहले चरण में रिकॉर्ड समय में मकान सुचीकरण का कार्य पूर्ण

पंडरिया- भारत सरकार के जनगणना अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत तहसील कुंडा के पर्यवेक्षक सर्किल 3 व 4 अंतर्गत ग्राम महली ब गुँझेटा (ब्लॉक कोड HLB-0013 व HLB-0021,) में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न कर लिया गया है। यह कार्य तहसीलदार राजश्री पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य 1 से 30 मई तक करना निर्धारित है।

रायपुर / कबीरधाम/ 05 मई 2026

Join WhatsApp


कबीरधाम जिले के पंडरिया विकास खंड में भारत सरकार के जनगणना अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत तहसील कुंडा के पर्यवेक्षक सर्किल 3 व 4 अंतर्गत ग्राम महली ब गुँझेटा (ब्लॉक कोड HLB-0013 व HLB-0021,) में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न कर लिया गया है। यह कार्य तहसीलदार राजश्री पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य 1 से 30 मई तक करना निर्धारित है।
अभियान के तहत ग्राम के प्रत्येक घर तक पहुँचकर महली के प्रगणक गिरिजा पटेल व ग्राम गुंझेटा के प्रगणक भरत डोरे ने सूक्ष्मता के साथ आंकड़ों का संकलन किया।दोनों ही गणना ब्लाक के प्रगणकों ने महज तीन दिन में मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया है।

योजनाबद्ध तरीके से हुआ कार्य
अंतिम रिपोर्ट के अनुसार ग्राम महली में कुल 107 भवन का चिन्हांकन किया गया।जिसमें 126 मकानों का विस्तृत गणना किया गया।इसी प्रकार ग्राम गुँझेटा में कुल 170 भवनों का चिन्हांकन किया गया, जबकि विस्तृत गणना के दौरान कुल 189 मकानों का पंजीयन किया गया।उक्त अभियान के दौरान पर्यवेक्षक मोहन सिंह राजपूत व कलीराम चंद्राकर ने फील्ड स्तर पर निगरानी करते हुए आंकड़ों की शुद्धता एवं पारदर्शिता का अवलोकन किया।चार्ज अधिकारी तहसीलदार राजश्री पांडेय व सहायक चार्ज अधिकारी नेहा उके ने बताया कि यह आंकड़े शासन की आगामी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रगणक गिरिजा पटेल व भरत डोरे ने मात्र 3 दिनों के भीतर सभी भवनों एवं मकानों की जानकारी डिजिटल पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपलोड कर उत्कृष्ट कार्य किया है

चार्ज अधिकारी ने कार्य में लगे टीम की सराहना
तहसीलदार ने इस राष्ट्रीय दायित्व को सफल बनाने में सहयोग देने वाले ग्रामवासियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, राजस्व अमले तथा गणना दल की सराहना की। एकत्रित आंकड़ों का उपयोग आगामी जनगणना के मुख्य चरण के लिए आधार के रूप में किया जाएगा।उन्होंने सभी प्रगणकों को सुपरवाइजर को निरंतर व पारदर्शी ढंग से सही जानकारी के साथ कार्य करने तथा लोगों से प्रगणकों का सहयोग करने की अपील की है।।

इससे अभियान में लगे प्रगणकों को मिलेगी प्रेरणा पूरे प्रदेश में बढ़ेगी काम की स्पीड

पंडरिया विकास खंड के इस छोटे से इकाई में जनगणना के पहले चरण में जिस तत्परता से कार्य किया गया है। वह छत्तीसगढ़ के जनगणना निदेशक तक के संज्ञान में आएगा। इससे पूरे प्रदेश में जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को प्रेरणा मिलेगी। राज्य में जनगणना के कार्य में गति बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button