Breaking NewsEducationछत्तीसगढ़डीपीआई

स्कूलों में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में डीपीआई ने जारी किया निर्देश

Join WhatsApp

​रायपुर प्रवक्ता कॉम 5 अगस्त 2026

​लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी 15 अगस्त, 2026 को “स्वतंत्रता दिवस” समारोह को प्रदेश में गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के संबंध में समस्त संयुक्त संचालक (शिक्षा संभाग) और समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

​निर्देश की प्रमुख बातें

राज्य शासन का निर्णय:

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य शासन ने 15 अगस्त, 2026 को “स्वतंत्रता दिवस” समारोह को प्रदेश के गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया है।

एसएमसी (SMC) की स्थिति:

स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में “विद्यालय प्रबंधन समिति” (SMC) की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन वर्तमान में प्रदेश की सभी शालाओं में दिनांक 06 मई 2026 को भारत सरकार द्वारा जारी “Guideline for SMCs-2026” के अनुसार SMC का गठन नहीं हुआ है।

ध्वजारोहण और अन्य कार्यक्रम:

चूंकि नए दिशा-निर्देशों के तहत समिति का गठन नहीं हुआ है, अतः ध्वजारोहण का कार्यक्रम पूर्व वर्षों की भांति ही संपादित करने को कहा गया है।

सांस्कृतिक गतिविधियां:

प्रभातफेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button