Breaking NewsHighcourtTop Newsछत्तीसगढ़राज्यपाल
Trending

न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

Join WhatsApp

रायपुर: प्रवक्ता.कॉम 7 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायाधिपति श्री कृष्न राम महापात्र (Krushna Ram Mohapatra) ने शपथ ग्रहण कर ली है। लोकभवन स्थित ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम्’ में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के पश्चात राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश श्री महापात्र को राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति सौंपी और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

​मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्त होने से पूर्व श्री कृष्न राम महापात्र उड़ीसा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

​इस अवसर पर राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल उपस्थित थे।

​इसके अतिरिक्त, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक श्री सुनील सोनी और श्री अनुज शर्मा समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य नागरिक भी इस शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button