Uncategorized
Trending

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बंपर भर्ती: 1,812 पदों पर होगी संविदा नियुक्ति

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बंपर भर्ती: 1,812 पदों पर होगी संविदा नियुक्ति

Join WhatsApp

विशेष संवाददाता | नवा रायपुर

​छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर द्वारा प्रदेश भर के आत्मानंद स्कूलों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संविदा (Contractual) पदों पर सीधी भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया गया है।

​इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1,812 पदों को भरा जाएगा। विज्ञापित पदों पर नियुक्ति के लिए संबंधित जिले में गठित ‘प्रबंधन एवं संचालन समिति’ अधिकृत प्राधिकारी होगी।

प्रमुख पदों का ब्योरा:

  • सहायक शिक्षक: 590 पद
  • प्रयोगशाला सहायक: 170 पद
  • व्याख्याता (Lecturer): वाणिज्य (104), अंग्रेजी (65), भौतिक (53), सामाजिक विज्ञान (52), हिन्दी (51), गणित (49), संस्कृत (47), रसायन (44), जीव विज्ञान (39), इतिहास/राजनीति (6) तथा भूगोल/अर्थशास्त्र (5)
  • शिक्षक (Teacher): अंग्रेजी (106), कला (72), गणित (68), विज्ञान (56), कंप्यूटर (40), हिन्दी/संस्कृत (34)
  • अन्य पद: ग्रंथपाल (60 पद), व्यायाम शिक्षक (50 पद), प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला (24 पद) और प्रधानपाठक प्राथमिक शाला (27 पद)।

विस्तृत विज्ञापन जल्द पोर्टल पर:

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आवश्यक शैक्षणिक अहर्ताएं, आयु सीमा, आवेदन की प्रक्रिया, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम तथा पद आरक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल http://eduportal.cg.nic.in पर जारी की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी नियमित रूप से पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button