Breaking News
Trending

निजी एजेंसी के माध्यम से होगी सीबीटी आधारित परीक्षा SCERT जारी करेगा प्रमाण पत्र: मुख्यमंत्री का मिला अनुमोदन, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

पारदर्शिता और त्वरित आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ शासन का फैसला; सेवारत गैर-टीईटी शिक्षकों को मिलेगा मौका

​नवा रायपुर

Join WhatsApp

प्रवक्ता.कॉम 23 अक्टूबर 26

​छत्तीसगढ़ में सेवारत शासकीय शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) अब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य शासन ने किसी निजी तकनीकी सेवा प्रदाता कंपनी (Private Technical Service Provider) के माध्यम से इस परीक्षा को कराने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है।

​यह निर्णय माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में लिया गया है, जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के ऐसे सभी सेवारत शिक्षकों के लिए टी.ई.टी. उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है, जिनकी सेवा अवधि 5 वर्ष या उससे अधिक शेष है। कोर्ट के निर्देशानुसार गैर-टीईटी शिक्षकों के लिए वर्ष में कम से कम दो बार विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाना है।

​पारदर्शिता और कठिनाई स्तर पर विशेष ध्यान

​लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB) की परीक्षाओं के अलावा निजी एजेंसी के माध्यम से ऑनलाइन सीबीटी परीक्षा ली जाएगी।

समान स्तर के प्रश्नपत्र: परीक्षा एक से अधिक पालियों में आयोजित की जाएगी, लेकिन सभी पालियों के प्रश्नपत्रों का कठिनाई स्तर पूरी तरह एक समान रखा जाएगा।

प्रमाण पत्र जारी करना: परीक्षा में सफल होने वाले शिक्षकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT), रायपुर द्वारा आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

​मुख्यमंत्री का अनुमोदन, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

​स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि इस प्रस्ताव को माननीय मुख्यमंत्री जी का अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद अब विभाग वर्ष में कम से कम दो बार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित करने की तैयारियों में जुट गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button