Top Newsछत्तीसगढ़

आखिर कब होगी ? बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने वाले कांग्रेसी मानसिकता के अफसरों पर कार्यवाही पूर्व गृह मंत्री के पत्र ने मचाई खलबली

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 28 मार्च 2025
छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता ननकी राम कंवर के द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को लिखे गए पत्र ने फिर एक बार राज्य की अफसर शाही और उनकी लॉबी को सकते में डाल दिया है।

Join WhatsApp


इस पत्र में ननकी राम कंवर ने साफ साफ शब्दों में लिखा है कि राज्य के विभिन्नीय कार्यालयों में पदस्थ कुछ अधिकारी की प्रकृति ठीक नहीं किस्म की है, ये वही लोग वहीं है जो कांग्रेस के समय में भी मलाईदार पोस्ट पर थे और आज भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जमे हुए हैं।
ननकी राम ने पत्र में ऐसे अधिकारियों को चिन्हित करने की मांग उठाई है।

कांग्रेस कार्यकाल में अफसरों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया था –
अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय जिन अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाना एवं अन्य तरीके से फंसाना एवं उन्हें अन्य तरीके से प्रताड़ित किया गया था। इन्हीं कर्मचारी एवं अधिकारियों को हमारी पार्टी के कुछ लोग उनकी शिकायत को रुकवाकर उन्हें मनचाही जगह पर पदस्थ करवा रहे हैं।
पार्टी के नेताओं पर भी पत्र में सवाल उठाया गया है ·–
ननकी राम कंवर ने पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के कर प्रणाली पर सवाल उठाकर उनको पार्टी के महत्वपूर्ण पदों से भी दूर रखने के लिए कहा है। उन्होंने ऐसे पार्टी नेताओं और कर्मचारी अधिकारी को चिन्हित करने की मांग की है।
निगम मंडल में नियुक्ति पर कही है बड़ी बात –
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे पत्र के अंतिम पैराग्राफ में ननकी राम कंवर ने अनुरोध करते हुए लिखा है। पार्टी के ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ता जिन्हें अभी तक किसी भी प्रकार से निगम मंडल में अध्यक्ष , उपाध्यक्ष जैसे पदों पर कार्य करने का अवसर नहीं मिला है।जिन कार्यकर्ताओं के मेहनत से प्रदेश में 2003 से 2018 तक प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी ,उन्हें इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार में निगम और मंडल की नियुक्तियों में जगह दी जाए। पूर्व में निगम मंडल में जिनकी नियुक्तियां की गई थी ,उनके ही गलत कार्यों की वजह से 2019 के चुनावों में बी जे पी की हार हुई थी। ऐसे लोगों को की निगम मंडल में फिर से नियुक्ति नहीं की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button