New delhiNewsTop Newsअंतर्राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता का भारत का सख्त संदेश देंगे

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने दी जानकारी

17 मई 2025 दिल्ली

Join WhatsApp

प्रवक्ता. कॉम

ऑपरेशन सिंदूर और भारत की सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई के संदर्भ में, सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों सहित प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने जा रहे हैं।

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत की राष्ट्रीय सहमति और मजबूत दृष्टिकोण को प्रदर्शित करेंगे। वे दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ शून्य-सहिष्णु बनाने के देश के मजबूत संदेश को आगे बढ़ाएंगे।

विभिन्न दलों के संसद सदस्य, प्रमुख राजनीतिक हस्तियां और प्रतिष्ठित राजनयिक प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।

निम्नलिखित संसद सदस्य सात प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करेंगे: शशि थरूर, कांग्रेस रविशंकर प्रसाद, भाजपा

संजय कुमार झा, जदयू

बैजयंत पांडा, भाजपा

श्रीमती कनिमोझी करुणानिधि, डीएमके

श्रीमती सुप्रिया सुले, एनसीपी श्रीकांत एकनाथ शिंदे, शिव सेना

40 सांसदों को विदेश भेजेगी सरकार

सूत्रों के मुताबिक 40 सांसदों का एक ऑल पार्टी डेलीगेशन बनाया जाएगा, जो कश्मीर, आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का रुख दुनिया के सामने रखेगा। 40 सांसदों को 7 ग्रुप में बांटा जाएगा और ये ग्रुप अलग-अलग देशों में जाएंगे। अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक ये प्रोग्राम 10 दिन का होगा और 23 मई को इस डेलीगेशन के सदस्य विदेश जाएंगे। ये सांसद अमेरिका, ब्रिटेन, यूनाइडेट अरब अमीरात, साउथ अफ्रीका और जापान समेत कुछ अन्य देशों में जाकर भारत का पक्ष रखेंगे। संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू कोऑर्डिनेशन का काम कर रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक शशि थरूर, मनीष तिवारी, प्रियंका चतुर्वेदी, सस्मित पात्रा, संजय झा, सलमान खुर्शीद, अपराजिता सारंगी जैसे सांसद इस डेलीगेशन में शामिल हो सकते हैं। 

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने x पर पोस्ट कर दी जानकारी –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button