छत्तीसगढ़: राज्य सूचना आयोग के नोटिस तामील करने के लिए नोडल अधिकारियों की होगी नियुक्ति, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए निर्देश

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 05 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ में सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के सभी संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को एक महत्वपूर्ण पत्र जारी किया गया है।

आदेश के प्रमुख तथ्य
नोडल अधिकारियों की नियुक्ति:
छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नोटिस की तामिली के लिए संभाग स्तर एवं जिला स्तर पर विभागवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जानी है।
सामान्य प्रशासन विभाग का निर्देश:
सामान्य प्रशासन विभाग (सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ), मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर के 14 जुलाई 2026 के पत्र के संदर्भ में यह निर्देश दिए गए हैं।
समय-सीमा का पालन:
सभी संबंधित कार्यालयों को निर्धारित प्रपत्र में संभाग स्तर से जानकारी भेजने और तय समय-सीमा का विशेष रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
पत्र प्रेषित:
लोक शिक्षण संचालनालय, अटल नगर, नवा रायपुर के उप संचालक एवं जनसूचना अधिकारी द्वारा यह आदेश क्रमांक/सू०अ०प्र०/नोडल/2026/567, दिनांक 05 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।
इस व्यवस्था से सूचना आयोग के नोटिसों का समय पर तामिला सुनिश्चित हो सकेगा, जिससे विभागीय स्तर पर आरटीआई से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण में मदद मिलेगी।




