Breaking Newsकृषि जगत
Trending

छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत: कम धान बेचने पर भी मिलेगी प्रति एकड़ पूरी ₹13,839 अनुदान सहायता राशि

रायपुर /प्रवक्ता डॉट कॉम/14 नवम्बर 2026

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी नीति में एक बड़ा किसान हितैषी बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत, अब निर्धारित अधिकतम सीमा से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी उनके पंजीकृत रकबे के आधार पर प्रति एकड़ 13,839 रुपये की पूरी एक समान आदान सहायता राशि (अंतर राशि) दी जाएगी।

15 नवंबर से शुरू होगा धान खरीदी महाअभियान : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी महाअभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस वर्ष राज्य के 27.50 लाख से अधिक किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और ‘कृषक उन्नति योजना’ के माध्यम से कुल 3,100 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ दिया जाएगा।

ऐसे समझें नई सहायता राशि का गणित• अंतर राशि का निर्धारण: खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए कॉमन ग्रेड धान का एमएसपी 2,441 रुपये प्रति क्विंटल तय है। राज्य सरकार की 3,100 रुपये की दर और एमएसपी के बीच 659 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर है। अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से यह राशि 13,839 रुपये बनती है।

• कम उपज पर भी पूरा लाभ: सरकार ने इस 13,839 रुपये की राशि को प्रति एकड़ के लिए फिक्स (एक समान) कर दिया है। यदि किसी किसान के पास एक एकड़ रकबा है और वह 21 क्विंटल की जगह केवल 15 क्विंटल धान ही बेचता है, तब भी उसे पूरे 13,839 रुपये मिलेंगे। इसी तरह 2 एकड़ पर 27,678 रुपये और 3 एकड़ पर 41,517 रुपये की सहायता मिलेगी।

3,100 केंद्रों पर तैयारी पूरी, 3.50 लाख से ज्यादा टोकन जारी : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी नीति में एक बड़ा किसान हितैषी बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत, अब निर्धारित अधिकतम सीमा से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी उनके पंजीकृत रकबे के आधार पर प्रति एकड़ 13,839 रुपये की पूरी एक समान आदान सहायता राशि (अंतर राशि) दी जाएगी

तीन वर्षों में किसानों को 35,904 करोड़ से अधिक का भुगतान : राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत खरीफ वर्ष 2023 से 2025 तक प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में कुल 35,904 करोड़ 90 लाख रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है। इसमें खरीफ 2023 के लिए 13,289 करोड़ रुपये, खरीफ 2024 के लिए 11,976 करोड़ रुपये और खरीफ 2025 के लिए 10,639 करोड़ रुपये शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button