CG TET 2027 की तारीख घोषित: 26 सितंबर को होगी छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा, मंडल ने जारी किया संशोधित कैलेंडर

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 11 नवंबर,2026
शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB), रायपुर द्वारा वर्ष 2027 में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET27) की संभावित तिथि भी घोषित कर दी गई है।
जारी कैलेंडर के अनुसार, छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET27) का आयोजन 26 सितंबर 2027 (रविवार) को किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य पात्रता परीक्षा (SET27) 03 अक्टूबर 2027 (रविवार) को निर्धारित की गई है।
मंडल द्वारा प्रशासनिक कारणों और विभागों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर पूर्व में जारी कैलेंडर में यह संशोधन किया गया है।

अन्य प्रमुख परीक्षाओं की संभावित तिथियां:
- समूह 2 का उप समूह 02: 10 जनवरी 2027 (रविवार)
- समूह 01: 14 मार्च 2027 (रविवार)
- समूह 04: 04 अप्रैल 2027 (रविवार)
- समूह 3 का उप समूह 03: 18 अप्रैल 2027 (रविवार)
- पी.पी.टी. (PPT): 06 मई 2027 (गुरुवार)
- प्री. बी.एड. (Pre B.Ed): 06 मई 2027 (गुरुवार)
- पी.ई.टी. (PET): 13 मई 2027 (गुरुवार)
- प्री. एम.एससी. नर्सिंग: 13 मई 2027 (गुरुवार)
- पी.पी.एच.टी. (PPHT): 27 मई 2027 (गुरुवार)
- पोस्ट बेसिक नर्सिंग: 27 मई 2027 (गुरुवार)
- प्री. डी.एल.एड. (Pre D.El.Ed): 03 जून 2027 (गुरुवार)
- प्री. एम.सी.ए. (Pre MCA): 10 जून 2027 (गुरुवार)
- प्री. बी.एससी. नर्सिंग: 10 जून 2027 (गुरुवार)
- पी.ए.टी. / पी.व्ही.पी.टी.: 20 जून 2027 (रविवार)
- समूह 2 का उप समूह 03: 11 जुलाई 2027 (रविवार)
- समूह 05: 25 जुलाई 2027 (रविवार)
- समूह 6 का उप समूह 01: 29 अगस्त 2027 (रविवार)
- समूह 3 का उप समूह 02: 19 सितंबर 2027 (रविवार)
- छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET27): 26 सितंबर 2027 (रविवार)
- छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET27): 03 अक्टूबर 2027 (रविवार)
- समूह 2 का उप समूह 01: 17 अक्टूबर 2027 (रविवार)
- समूह 07: 21 नवंबर 2027 (रविवार)
- समूह 6 का उप समूह 02: 12 दिसंबर 2027 (रविवार)
अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी विस्तृत और अद्यतन जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट ([https://cgssb.cgstate.gov.in](https://cgssb.cgstate.gov.in) या [https://vyapamcg.cgstate.gov.in](https://vyapamcg.cgstate.gov.in)) पर विजिट कर सकते हैं।





